28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के इस शहर में बहनों ने बदला राखी मनाने का ट्रेंड, जानिए किस तरह मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

राखी बांधकर लिया संकल्प...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 26 Aug 2018, 9:36 PM IST

Patrika campaign: On Rakshabandhan women took pledge to plant in rewa

Patrika campaign: On Rakshabandhan women took pledge to plant in rewa

रीवा। बहनों से भाई की तरह पेड़-पौधे को भी स्नेह व सुरक्षा की जरूर है। यह बात लोगों को जितनी जल्दी समझ आ जाए, बेहतर होगा। केसरवानी महिला सभा की पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक ज्योति प्रधान ने कुछ ऐसे ही शब्दों के साथ लोगों से अपील किया कि वह पर्यावरण संरक्षण का आगे आएं।

आवासीय परिसर में रोपे गए पौधे, बांधी गई राखी
पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के प्रेरित होकर महिला सभा ने अब की बार राखी का त्यौहार अलग अंदाज में मनाया। सभा की महिलाओं ने आवासीय परिसर में पौधरोपण कर भाई से पहले पौधों का रक्षासूत्र बांधा उसके बाद भाइ को। पौधों को रक्षासूत्र बांधने के साथ ही महिलाओं ने संकल्प लिया कि वह पौधों का भाइयों की तरह ख्याल रखेंगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया कि वह आगे के वर्षों भी यह शुरुआत जारी रखेंगी।

पौधे देते हैं प्राणवायु, इसलिए सुरक्षा जरूरी
रक्षाबंधन के पर्व की सभा की ओर से की गई इस पहल में महिलाओं के साथ बच्चों और पुरुषों ने भी प्रतिभाग किया। उनकी ओर से पौधों को रक्षासूत्र बांध कर संकल्प लिया कि वह पर्यावरण का संरक्षण करेंगे। इस मौके पर उपस्थित केसरवानी वैश्य वेलफेयर ट्रस्ट के मंत्री राजकपूर गुप्ता ने कहा कि वृक्षों से मनुष्य ही नहीं बल्कि संपूर्ण जीव जगत को प्राणवायु मिलती है। इसलिए इनकी सुरक्षा सबसे अधिक जरूरी है। पौधरोपण कार्यक्रम में अशोक प्रधान, लक्ष्मी गुप्ता, सुषमा गुप्ता, डॉ. विनीता गुप्ता, पार्वती गुप्ता, विनय, विवेक, मनोज, अभिषेक, शुभम, शिवम व स्वेच्छा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

नदी संरक्षण के लिए दीपदान का भी सभा ने किया है शुरुआत
केसरवानी महिला सभा की ओर से नदी संरक्षण को लेकर भी अभियान शुरू किया गया है। करीब वर्ष पहले ज्योति प्रधान ने सभा की महिलाओं के साथ राजघाट स्थित बीहर व बिछिया के संगम तट पर दीपावली की पूर्व संध्या में दीपदान का अभियान शुरू किया, जो हर वर्ष अनवतर जारी है। दीपदान कर सभी नदी व जल संरक्षण का संकल्प लेते हैं।