
patrika harit pradesh abhiyan rewa madhya pradesh, green rewa
रीवा। पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के साथ जुड़कर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग पौधरोपण के साथ ही उनके संरक्षण का संकल्प ले रहे हैं। इसी अभियान के तहत मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा संचालित फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट रतहरा के परिसर में पौधरोपण का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर शहर के कई सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ ही स्थानीय रहवासी शामिल हुए। अभियान के तहत दूसरा कार्यक्रम वार्ड क्रमांक १५ के रतहरा में संचालित रीवा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के परिसर में शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों ने पौधरोपण किया।
- पौधरोपण को प्रोत्साहित करने निगम की बड़ी घोषणा
पत्रिका के अभियान में शामिल हुए नगर निगम आयुक्त सभाजीत यादव ने कहा कि शहर में जितनी जनसंख्या है, उसके अनुसार पौधे लगाने का टारगेट रखा है। करीब साढ़े तीन लाख से अधिक पौधे शहर की सरकारी या फिर सार्वजनिक भूमि पर लगाने की तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पौधे एवं उनके सुरक्षा में निगम मदद करेगा। साथ ही जिन लोगों के खाली भूखंड पड़े हैं, उन पर निगम संपत्तिकर वसूलेगा यदि उन भूखंडों में पौधे लगाएं जाएंगे तो टैक्स फ्री कर दिया जाएगा।
इतना ही नहीं आयुक्त ने यह भी कहा कि जो लोग अपने निजी भूमि में पौधे लगा रहे हैं, वह नगर निगम को सूचना दें, पौधे वन विभाग की रोपणियों से लेना होगा। इसमें आधी राशि निगम की ओर से दी जाएगी। पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे निगम आयुक्त ने लोगों से अपील भी की है कि जो भी पौधे लगाए जाएं, उनकी सुरक्षा भी करें। खासतौर पर आसपास रहने वाले लोगों को इसकी निगरानी करने के लिए कहा गया है। वार्ड पार्षद अशोक पटेल ने कहा है कि हरित प्रदेश अभियान के तहत अभी कई सार्वजनिक स्थलों पर वह पौधे लगवाएंगे और उनकी सुरक्षा की व्यवस्था करेंगे।
- इन लोगों ने पौधे लगाए
पौधे लगाने के लिए फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट रतहरा के परिसर में पौधरोपण करने वालों में प्रमुख रूप से नगर निगम आयुक्त सभाजीत यादव, वार्ड 15 के पार्षद अशोक पटेल, ब्राम्हण समाज के डॉ. विमल दुबे, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संजय तिवारी, शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अर्चना द्विवेदी, एड.राजकुमार वाजपेयी, डॉ. पुष्पराज सिंह पटेल, ओबीसी महासभा के श्यामनारायण पटेल, कांतिकारी मोर्चा के दिनेश डायमंड, अखिलेश मिश्रा, दिलीप वाजपेयी, अंचल दुबे, दीपू वाजपेयी, अरविंद पटेल, राज पटेल, विजय सिंह, अशोक कुमार, चंद्रशेखर पटेल, इंस्टीट्यूट के योगेन्द्र चौधरी, प्रफुल्ल नामदेव, रामविश्वास सेन, सत्येन्द्र सेन, सुनीश शुक्ला, अजय त्रिपाठी, सत्यभान जायसवाल सहित अन्य कई संगठनों के लोग मौजूद रहे।
-------------------
स्कूली बच्चों को बताएंगे पौधे लगाने के महत्व
पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत दूसरे कार्यक्रम में रतहरा के रीवा इंटरनेशनल स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया। जहां पर स्कूल के स्टाफ, छात्र और अभिभावकों ने पौधे लगाए। इस दौरान स्कूल के संचालक सुरेन्द्र पटेल ने कहा कि पाठ्यक्रम के साथ ही बच्चों को नैतिक शिक्षा भी दी जाती है। इसी के तहत उन्हें यह बताया जाएगा कि पौधे लगाने से हमारे पर्यावरण को कितना लाभ होता है। ये पौधे छाया और फल देने के साथ ही हमारी दिनचर्या को कितना लाभ पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर पूरा हरा-भरा किया जाएगा। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य अनिल त्रिपाठी, प्रवीण पटेल, विजयकांत पटेल, राहुल सिंह, विजय कुमार, कविता पटेल, अनामिका मिश्रा, हर्षिता तिवारी, अभिलाषा मिश्रा, संजीवधर द्विवेदी, अनीता पटेल, आरती सोनी, रजनीश पटेल, भूपेन्द्र पटेल सहित कई अन्य ने पौधे लगाए।
Published on:
14 Jul 2019 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
