28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पौधरोपण के लिए उमड़ पड़ा शहर, जानिए कैसे पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में बढ़ा रुझान

शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पौधरोपण...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 11 Aug 2018, 10:31 PM IST

Patrika Harit Pradesh campaign, plantation in engineering college Rewa

Patrika Harit Pradesh campaign, plantation in engineering college Rewa

रीवा। पौधरोपण कार्यक्रम के आयोजन और फिर खबरों के विस्तृत प्रकाशन से लोगों में पर्यावरण के प्रति लगाव की भावना जाग्रत हुई है। शहरभर में विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित हो रहे पौधरोपण के कार्यक्रम इसका जीता जागता उदाहरण हैं। पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान उक्त विचार प्राचार्य डॉ. बीके अग्रवाल ने व्यक्त किया।

सभी ने खुले दिल से की सराहना
पत्रिका के अभियानों की सराहना करते हुए प्राचार्य ने कहा कि नदी स्वच्छता को लेकर पत्रिका की ओर से शुरू किए गए अभियान में वह शामिल हुए। कहा कि पौधरोपण अभियान से भी जुडऩे का मौका मिला, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। प्राचार्य के अलावा डॉ. सरला पाण्डेय, डॉ. संदीप पाण्डेय, अतुल जैन व रेणु शुक्ला ने भी पत्रिका के अभियान की सराहना की। इस मौके पर कॉलेज के प्राध्यापक, लायनेस क्लब व पतंजलि योग समिति के सदस्य व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में फल व छायादार करीब ५० पौधों का रोपण किया।

मानव जीवन की सुरक्षा को पौधरोपण अनिवार्य
कॉलेज की प्राध्यापक डॉ. सरला पाण्डेय ने कहा कि पत्रिका की ओर से शुरू अभियान से लायनेस व लायंस क्लब के सदस्यों को भी प्रेरणा मिली है। क्लब ने अभियान से जुडऩे का निर्णय पत्रिका से प्रेरित हो कर लिया। कहा कि पौधरोपण जरूरी है। क्योंकि पर्यावरण असंतुलन से मानव जीवन संकट में घिर गया है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए हर कोई हो प्रतिबद्ध
पत्रिका अभियान की सराहना करते हुए कॉलेज प्राध्यापक डॉ. संदीप पाण्डेय ने कहा कि हरियाली महोत्सव पर पौधरोपण के कार्यक्रम में शामिल होना सौभाग्य की बात है। यह पत्रिका के जरिए संभव हुआ। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण के लिए हर किसी को प्रतिबद्ध होना पड़ेगा। संकट तभी टलेगा।

अभियान से समाज को मिल रही प्रेरणा
पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित श्री दिगंबर जैन समाज के उपाध्यक्ष अतुल जैन ने कहा कि पत्रिका का पौधरोपण अभियान अनुकरणीय है। हरित प्रदेश अभियान के तहत हो रहे पौधरोपण और प्रकाशित खबरों से समाज को नई दिशा मिल रही है। अभियान का परिणाम यह है कि लोगों में पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति ललक पैदा हो रही है।

पत्रिका अभियान से जुडऩे अनुभव सुखद
पतंजलि समिति की महिला इकाइ की अध्यक्ष रेणु शुक्ला ने कहा कि पत्रिका का यह अभियान शहर से लेकर गांव तक में आयोजित हो रहा है। गत वर्ष से शुरू हुआ अभियान इस वर्ष भी जारी है। समिति को अभियान से जुडऩे का सौभाग्य पिछले वर्ष मिला। इस बार भी जुड़े हैं। औषधीय पौधों का रोपण पहले ही किया जा चुका है।

छात्र-छात्राओं में भी दिखा उत्साह
पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं में भी गजब का उत्साह दिखा। उनकी ओर से न केवल पौधरोपण किया गया। बल्कि यह संकल्प भी लिया गया कि वह पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक दूसरे को जागरूक करेंगे। छात्राओं ने कहा कि पौधों का रोपण कर कॉलेज में जब तक रहेंगे, उसका पोषण करेंगे। ताकि वह कॉलेज में उन सब की स्मृति को बनाए रखे।

कार्यक्रम में यह भी रहे उपस्थित
शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होकर डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. एसडी शर्मा, प्रो. अर्चना ताम्रकार, प्रो. अभय अग्रवाल, प्रो. जेआर कुमरे, डॉ. अलका देवी वर्मा, लायनेस क्लब की अध्यक्ष प्रभा सिंह, वालेन्तीना जैन, सुनीता भार्गव सहित अन्य ने पौधरोपण किया।