23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान में पौधरोपण कर बोले विधायक, इससे बढक़र कोई दूसरी समाजसेवा नहीं, जनसमुदाय ने भी लिया संकल्प

लक्ष्मणबाग में पौधरोपण...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 22 Jul 2018, 11:05 PM IST

Patrika Harit Pradesh campaign: Planting in Rewa, MLA joined

Patrika Harit Pradesh campaign: Planting in Rewa, MLA joined

रीवा। पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत पौधरोपण का सिलसिला जारी है। रविवार को लक्ष्मणबाग परिसर में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह ने पौधरोपण कर कहा कि इससे बड़ी समाजसेवा कोई दूजा नहीं है। क्योंकि पौधों से लोगों को प्राणवायु मिलता है।

विधायक ने अभियान की सराहना की
पत्रिका के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि अखबार समाजसेवा भी में अपना योगदान देते हैं, उन्हें यह एहसास पत्रिका समूह ने कराया। पत्रिका के इस अभियान से लोगों को न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलेगा। बल्कि स्वच्छ वातावरण तैयार होगा। इस मौके पर उपस्थित करीब 500 लोगों को उन्होंने पौधरोपण व पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में लक्ष्मणबाग गौशाला के प्रमुख राजेश पाण्डेय, जनअभियान परिषद के अमिताभ श्रीवास्तव, पूर्व अतिरिक्त संचालक डॉ. विनोद श्रीवास्तव, जिला कमांडेंट मधु राजेश तिवारी, समाजसेवी सुभाष श्रीवास्तव व बीएन त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सामाजिक सरोकारों से जुड़ाव का जगाया अलख
गौशाला प्रमुख राजेश पाण्डेय ने पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पत्रिका समूह यहां शुरू होने के साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़ाव रखता रहा है। विभिन्न मुद्दों पर अभियान चलाकर समाज को जागरूक किए जाने की जितनी सराहना की जाए कम है।

पौधरोपण की ओर उन्मुख हो रहा जन
अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रिका समूह की ओर से चलाए जा रहे पौधरोपण के अभियान ने लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया है। कार्यक्रम व अखबार में समाचार प्रकाशित होने पर लोग जागरूक होते हैं। पौधरोपण वर्तमान समय की सबसे बड़ी मांग है। इसलिए इसके प्रति जागरूकता जरूरी है।

पर्यावरण समस्या से जूझ रहे लोग
डॉ. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण की समस्या सबसे बड़ी समस्या है। यह समस्या केवल पौधरोपण के जरिए ही खत्म हो सकती है। इसलिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। पत्रिका ने पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू कर एक सराहनीय कार्य किया है।

हर घर में लगाया जाए पौधा
जिला कमांडेंट मधु राजेश तिवारी ने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर किसी को यहां से यह संकल्प लेकर जाना चाहिए कि वह अपने घर में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएगा। घर में स्थान न हो तो कहीं बाहर पौधरोपण करें। इस तरह से अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

पौधरोपण अभियान में यह हुए शामिल
लक्ष्मणबाग संस्थान में आयोजित पौधरोपण अभियान में मिनाक्षी मिश्रा, प्रवीण पाठक, मुकेश गौतम, आशुतोष कुमार पाण्डेय, प्रिंस उपाध्याय, सुजीत द्विवेदी, मो. नजीर खान, महेंद्र कुमार यादव, अमित सिंह, ललिता पनिका, गोमती महरा, खुशबू केवट, राजकुमार सिंह, अमित अवस्थी, तारूण्य पाठक, झलक त्रिपाठी, सुनीता साकेत, डॉ. जैनुल खान, राजेंद्र मिश्रा, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, आकाश मिश्रा, अनूप गौतम, संजय शुक्ला, रीता साहू, मिश्वा खान, रश्मि साहू, अनिल द्विवेदी, बीपी सिंह, रंजना श्रीवास्तव, सोनाली श्रीवास्तव, साहिल श्रीवास्तव, प्रवीण कुशवाहा, रावेंद्र तिवारी, सुधीर साकेत, रोहित मेघानी, अमर भारती, जयपाल सोंधिया, पद्मा पाण्डेय, लालचंद विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, प्रियंका तोमर, निशा कुशवाहा, मेघना बनर्जी, अंजुमन खान, जया सिंह, शबनम शुक्ला, वंदना गुप्ता, रामकरन दाहिया, सुनीता साकेत, सुनीता, प्रिया विश्वकर्मा, नेहा अंसारी, रेशमा, आशिफा बानो, मुबारक भाई, लईक खान, उमाशंकर वर्मा बब्बू, रितेश नामदेव, कमलेश कुशवाहा, प्रकाश पाण्डेय, राजेश बहादुर सिंह, शिवम पाण्डेय, प्रमोद कुमार पाण्डेय, उमेश सिंह, समयलाल, रामनारायण मिश्रा, दीनानाथ साकेत, बुद्धिलाल कोल, पूजा सिंह, प्रिंस उपाध्याय, अमित वर्मा, विपिन यादव, आशीष दाहिया, अंशु त्रिपाठी, देवेंद्र द्विवेदी, विनय तिवारी, विनय पाण्डेय, शशि सिंह, शांति देवी, अरूणा पाठक, यशराज सिंह, भारती शर्मा, सितारा आसमीन, दयावती साकेत, श्याम कली, करूणा पाण्डेय, शांति चतुर्वेदी, चंद्र भूषण, शशि दीक्षित, ऋषभ पटेल, कृष्णा पटेल, डॉ. शैलबाला मिश्रा, डॉ. निवेदिता अग्रवाल, रेनू कुशवाहा, नेहा मिश्रा, समीक्षा सिंह, पूनम गुप्ता, साक्षी सिंह, प्रज्ञा सोनी, मानसी पाण्डेय व रूचि पाण्डेय सहित अन्य लोग शामिल हुए।
---------------

patrika IMAGE CREDIT: Patrika

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में पौधरोपण
पत्रिका अभियान के तहत प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में भी पौधरोपण किया गया। पौधरोपण से पहले बीके निर्मला बहन ने लोगों को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी अमूल्य धरोहर है। इसे संभालना होगा। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ मानव जीवन पर संकट का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि पौधों के केवल रोपण से काम नहीं चलेगा। पौधों का सरंक्षण भी जरूरी है। क्योंकि जब पौधे पेड़ बनेंगे तभी रोपण का कार्य सफल होगा। बीके प्रकाश ने पिछले वर्ष से शुरू पत्रिका अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह सिलसिला जारी रहा तो यह एक जनअभियान बन जाएगा।