23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मजदूरी कर वापस लौट रहे श्रमिकों से भरी पिकअप पलटी, महिला की मौत, २० घायल

चाकघाट थाने के अतरैला 12 गांव में हुई घटना, पुलिस कर रही जांच

2 min read
Google source verification
patrika

Pickup full of workers returning after wages overturned, woman killed,

रीवा। मजदूरी कर वापस लौट रहे श्रमिकों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में धान के बोरे भी लदे थे जिससे श्रमिक उसके नीचे दब गए। एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो दर्जन के लगभग लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। आधा दर्जन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सीधी जिले से मजदूरी करने गए थे श्रमिक
सीधी जिले से श्रमिक मजदूरी कने के लिए यूपी के कुडऱी गांव गए थे। वहां धान कटवाने के बाद सभी श्रमिक अपने हिस्से की धान और मजदूरी लेकर सोमवार को वापस लौट रहे थे। श्रमिकों से भरी पिकअप दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही चाकघाट थाने के अतरैला 12 गांव के समीप पहुंची तभी अचानक गाड़ी का टायर फट गया। इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर हाइवे में पलट गई। इस दौरान उसमें सवार श्रमिकों पर धान के बोरे गए गिर जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि २० लोग घायल हो गए। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित् हो गया। उसी दौरान वहां से जनपद पंचायत सीईओ राहुल पाण्डेय भ्रमण पर निकले थे जिन्होंने तत्काल अपने वाहन से घायलों को उपचार के लिए त्योंथर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। बाद में अन्य घायलों को एम्बुलेंस की मदद से लाया गया।

पुलिस बल मौके पर पहुंचा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। मृतिका की पहचान काली बैगा निवासी चमराडोल थाना मझौली के रूप में हुई है। सभी लोग धान कटाई में मजदूरी करने यूपी गए थे और काम खत्म होने के बाद वहां से वापस लौट रहे थे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और हादसा श्रमिकों का इंतजार कर रहा था। सात श्रमिकों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवा दिया गया जहा ंउनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार है जिसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

ये यात्री हुए घायल
रामचरण बैगा 22 वर्ष निवासी कवई डोल थाना मझौली, धर्मराज बैगा 28 वर्ष निवासी कवई डोल, अजय बैगा 19 वर्ष निवासी पिपराडोल, प्रेमवती बैगा 60 वर्ष, गोमती बाई पति दयाराम बैगा 50 वष्ज्र्ञ, गेंदऊआ बैगा पति भैयालाल 50 वर्ष, रामबाई पति भैयालाल 50 वर्ष, रामबाई पतिरामराज 27 वर्ष, मोनू बैगा 18 वर्ष, सुपलिया पति रामजी बैगा 35 वर्ष, रन्नू बैगा पिता वीरबल 18 वर्ष, मन्नू बैगा पति राजेश 50 वर्ष, कुडिय़ा बैगा पिता रामू 18 वर्ष, अली बैगा, सुमित्री बैगा पति बसंतलाल 35 वर्ष शामिल है। सभी घायल चमराडोल व रुपई डोल गांव के रहन ेवाले है।