22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ध्यान रखें, किसान सम्मान निधि का पैसा वापस मांगने वाली है सरकार

अपात्रों से पांच करोड़ की होगी वसूली, वसूली की गति धीमी होने पर मैदानी अमले से मांगी गई रिपोर्ट

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Manish Geete

Oct 24, 2022

rewa1_1.png

रीवा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi yojna) के तहत रीवा में बड़ी संख्या में अपात्र इसका फायदा ले रहे थे। शासन द्वारा निर्धारित किए मानकों के अनुरूप जो किसान नहीं पाए गए हैं उनसे यह राशि वसूल करने की तैयारी की जा रही है। जिले में 8106 ऐसे किसान पाए गए हैं जो वर्षों से योजना का लाभ ले रहे थे।

हर साल इन्हें छह हजार रुपए पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में दिया जा रहा था। इन किसानों को अब तक पांच करोड़ 25 लाख 62 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। सरकार के निर्देश के बाद इनसे अब वसूली भी शुरू कर दी गई है। अब तक 40.86 लाख रुपए वसूले भी जा चुके हैं।

यह राशि वापस करने के लिए एक खाता भी अलग से खोला गया है जिसमें सभी संबंधित किसानों को राशि जमा करने के लिए कहा गया है। इन किसानों से 4.84 करोड़ रुपए की वसूली किया जाना बाकी है।

अपात्र किसानों पर एक नजर

-रीवा ग्रामीण क्षेत्र- ग्रामीण क्षेत्र में 5402 किसान अपात्र पाए गए हैं। इनसे 3.70 करोड़ रुपए वसूल किया जाना है, जिसमें 22 लाख रुपए वसूल भी किया गया है।
-रीवा शहर- शहरी क्षेत्र में 134 किसान ऐसे हैं जिन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन किया था। इन्हें 8.64 लाख रुपए दिए गए हैं, किसानों ने 46 हजार रुपए एसबी खाते में वापस भी कर दिया है।
-ग्रामीण क्षेत्र के इनकम टैक्सपेयी- ग्रामीण क्षेत्र में 2387 किसान ऐसे हैं जो इनकम टैक्सपेयी हैं। इनसे 1.40 करोड़ रुपए वसूली के योग्य निर्धारित की गई है। 17 लाख रुपए वसूले भी जा चुके हैं।
- शहरी क्षेत्र के इनकम टैक्सपेयी- 182 ऐसे किसान चिन्हित किए गए हैं जो शहरी क्षेत्र के निवासी हैं और 6.82 लाख रुपए का भुगतान भी ले चुके हैं। इनसे अब तक कोई राशि वसूल नहीं हो पाई है।