2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिव बारात में 12 ज्योतिर्लिंग के होगें दर्शन, लोकनृत्य व फूलों की होली आकर्षण

एक लाख से ज्यादा शिव भक्त जुटाने की तैयारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Vedmani Dwivedi

•

Updated: 16 Feb 2020, 1:47 PM IST

preparations for shiva procession 12 jyotirling will be seen

preparations for shiva procession 12 jyotirling will be seen

रीवा. महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में भगवान भालेनाथ की भव्य बारात 21 फरवरी को निकाली जाएगी। व्यंकट रोड स्थित बैजू धर्मशाला से सुबह 9 बजे से शिव बारात निकलेगी। व्यंकट रोड, खन्ना चौराहा, स्टेच्यू चौराहा, सांई मंदिर, चक्रधर सिटी, शिल्पी प्लाजा, स्वागत भवन, प्रकाश चौराहा से होते हुए स्टेच्यू चौराहा पहुंचेगी। वहां से सिन्धी चौराहा, फोर्ट रोड, एस के स्कूल से होते हुए पचमठा आश्रम पहुंचेगी। जहां पर शिव पार्वती का विवाह कार्यक्रम विधि - विधान के साथ होगा। इस अवसर पर पचमठा आश्रम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया है।

शिव बारात में ये लगाएंगे चार चांद
शिव बारात को भव्य बनाने शिव बारात आयोजन एवं जनकल्याण समिति ने भव्य तैयारी कर रखी है। इसके लिए इलाहाबाद से तरुण चौपड़ा ग्रुप, कानपुर से भजन गायिका शैलजा सिंह कपूर, प्रयागराज से भजन गायक संदीप द्विवेदी अपनी संगीतमयी प्रस्तुति देगें। कार्यक्रम में राजस्थानी लोकनृत्य, गंगा अवतरण की झांकी, मां दुर्गा एवं भद्रकाली द्वारा असुरराज का वध, महारास, डांडिया नृत्य, फूलों की होली, लट्ठमार होली एवं मयूर नृत्य तथा हनुमान जी का सिंदूर स्वरूप मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा। पचमठा आश्रम में 20 फरवरी को सुबह 10 बजे से अखण्ड मानस पाठ शुरू हो जाएगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता में बताया कि शंकराचार्य द्वारा 1200 वर्ष पूर्व संवत 818 में सनातन धर्म की स्थापना के लिए पांचवें मठ की स्थापना की गई थी। संत मोतीदास महाराज एवं संत ऋषि कुमार महाराज के शिष्य स्व. रमेशचन्द्र गुप्ता कई दशकों तक पचमठा आश्रम में भण्डारे का कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। अन्य सामाजिक एवं धार्मिक, आध्यात्मिक गतिविधियों का केन्द्र रहा है।

समिति के पदाधिकारियों ने शिवबारात के मार्ग में एवं पचमठा आश्रम में पर्याप्त साफ - सफाई, सुरक्षा, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था कराए जाने की मांग प्रशासन से की है। इस दौरान कमलेश अग्रवाल, ओमप्रकाश मिश्रा, डा. विनोद श्रीवास्तव, राजेन्द्र निगम, सुनील अग्रवाल, सुशील वर्मा, प्रतीक मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।