21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईजी की बेटी को देखते ही राज कपूर ने शादी के लिए कहा था हां, सरकारी बंगले में हुआ था विवाह; इसलिए पसंद था सफेद रंग

राजकपूर की ससुराल मध्यप्रदेश के रीवा में है। राजकपूर और कृष्णा कपूर के पोते हैं रणवीर कपूर।  

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Pawan Tiwari

Jun 02, 2019

raj  kapoor

आईजी की बेटी को देखते ही राज कपूर ने शादी के लिए कहा था हां, सरकारी बंगले में हुआ था विवाह; इसलिए पसंद था सफेद रंग

रीवा. बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर की आज पुण्य तिथि है। उनका निधन 2 जून, 1988 को दिल्ली में हुआ था। राजकपूर का मध्यप्रदेश के रीवा से बड़ा ही गहरा नाता है। राजकपूर की ससुराल रीवा में है। उनकी शादी रीवा के तत्कालीन आईजी करतार नाथ मल्होत्रा की बेटी कृष्णा मल्होत्रा के साथ हुआ था। कृष्णा मल्होत्रा और राजकपूर की पहली मुलाकात की भी कहानी बड़ी ही दिलचस्प है।


22 साल की उम्र में हुआ था विवाह
राज कपूर का जब कृष्णा मल्होत्रा से विवाह हुआ तब कृष्णा कपूर की उम्र 16 साल की थी जबकि राजकपूर 22 साल के थे। कृष्णा के पिता करतार नाथ मल्होत्रा और राजकपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर करीबी रिश्तेदार थे। इसलिए पृथ्वीराज कपूर चाहते थे कि राज की शादी कृष्णा से हो जाए। करतार नाथ मध्यप्रदेश के रीवा में पदस्थ थे। कृष्णा के भाई प्रेम नाथ, राजेन्द्र नाथ और नरेंद्र नाथ मुंबई में रहते थे जिस कारण कृष्णा रीवा के साथ-साथ कभी मुंबई में रहती थीं। राजकपूर एक बार अपनी फिल्म के सिलसिले में रीवा आए थे।

पहली बार सितार बजाते देखा था
राज जब रीवा पहुंचे तो वो करतार नाथ मल्होत्रा के घर पहुंचे। यहां राजकपूर ने पहली बार कृष्णा को सितार बजाते देखा था। कृष्णा की सुन्दरता देखकर राजकपूर मोहित हो गए थे और शादी के लिए हां कर दी। ऐसा कहा जाता है कि राजकपूर ने जब पहली बार कृषणा को देखा था तो उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहन रखी थी। इसके बाद से ही राज कपूर के लिए सफ़ेद रंग सुन्दरता का पर्याय बन गया। 1946 में दोनों की शादी हुई और फ़रवरी 1947 में इनकी पहली संतान के रूप में रणधीर कपूर का जन्म हुआ।

सरकारी बंगले में हुआ था विवाह
राजकपूर की बारात रीवा आई थी। उनकी शादी किसी रॉयल पैलेस में नहीं बल्कि सादगी के साथ एक सरकारी बंगले में हुई थी। कहा जाता है कि राजकपूर और कृष्णा कपूर ने अपनी बेटी का नाम रीवा से प्रभावित होकर 'रीमा' रखा था। बता दें कि आज भी ग्रामीण इलाकों में रीवा को यहां के लोग रीमा कहते हैं।

लाइम लाइट से दूर रहती थीं कृष्णा
कृष्णा कपूर लाइमलाइट में आना पसंद नहीं करती थीं। राजकपूर और कृष्णा कपूर के 5 बच्चे हैं। रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, ऋतू नंदा और रीमा। रणधीर कपूर भी रीवा आ चुके हैं और अपने नाना का घर भी देख चुके हैं। बता दें कि कृष्णा कपूर का 87 बरस की उम्र में निधन हो गया था। कहा जाता है कि कृष्णा कपूर ने कपूर खानदान को एक धागे में पिरोया था।