23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रीवा की इस बेटी ने कर दिया कमाल, रच दिया इतिहास

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप 10 में बनाया स्थान

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Ajay Chaturvedi

Nov 29, 2020

रीवा की शान शिवी शुक्ला

रीवा की शान शिवी शुक्ला

रीवा. इस शिक्षक पुत्री ने न केवल अपने परिवार बल्कि जिले का नाम रोशन किया है। इस बेटी ने वो कमाल कर दिखाया है वो जो बड़ों-बड़ों के लिए सपना होता है। इस बिटिया ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद 'इसरो' की राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में देश के 10 शीर्ष प्रतिभागियों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद 'इसरो' ने "आगामी 10 वर्षों में इसरो के विकास की संभावनाएं व उपलब्धियां" विषयक राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित की थी। इस प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य त्रिभुवन प्रसाद शुक्ल की बेटी शिवि शुक्ल ने देश में सातवा स्थान हासिल किया है।

शिवी ने इसरो द्वारा भारत में अब तक किए गए अंतरिक्ष अनुसंधान के कार्यों को आधार बनाकर उसकी आगामी 10 वर्षों की सफलताओं की कहानी लिखी। अमेरिका, रूस व चीन जैसे देशों की अंतरिक्ष प्रणाली से भारत के अंतरिक्ष विकास की तुलना करते हुए कम लागत में अंतरिक्ष में सफल अभियान के संबंध में इसरो की संभावनाओं को व्यक्त किया। निबंध में चंद्रयान तथा मंगलयान के संबंध में भी तथ्यपूर्ण जानकारियां दी। इसरो द्वारा 100 से अधिक सैटेलाइट को एक साथ अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करने तथा उपग्रह प्रक्षेपण की व्यावसायिक सफलता की संभावनाएं भी निबंध में रेखांकित किया। ऐसे में इसरो की टीम ने इनकी सराहना की।

शिवी शुक्ला रीवा की रहने वाली हैं। उनके पिता त्रिभुवन प्रसाद शुक्ला शासकीय हाई स्कूल सुरसा में प्रधानाचार्य हैं। शिवी शुक्ला के परिवार में शिक्षा विशेषकर विज्ञान की शिक्षा के लिए सकारात्मक वातावरण शुरू से ही है। उनकी दो बड़ी बहनों ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। शिवी व उनकी दोनों बहनों को अच्छी शिक्षा का मार्गदर्शन व प्रेरणा माता शैलजा शुक्ला से मिल रही है। शिवी ने सरस्वती उमावि विद्यालय निरालानगर से कक्षा 12वीं की परीक्षा गत वर्ष उत्तीर्ण की है। उन्होंने प्राथमिक से लेकर 12वीं तक की शिक्षा के दौरान निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिताओं में सदैव श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। अब राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर शिवी ने विंध्य क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

शिवी की इस सफलता पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इसरो से प्रदान प्रमाण पत्र व पुस्तक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि विज्ञान तथा स्पेस साइंस में रुचि होना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आगामी शिक्षा प्राप्त करने के लिए शिवी को शिक्षा में हर संभव सहायता दी जाएगी।