
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की नई नगर पंचायत की घोषणा की और तैयारी शुरू
रीवा. मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौताम का क्षेत्र देवतालाब अब नगर पंचायत में तब्दील होगा। इस नए नगर पंचायत में नौ ग्राम पंचायतें शामिल की जाएंगी।
बता दें कि ग्राम पंचायत मऊगंज ब्लॉक में देवतालाब स्थित है जिसमें पांच गांव शामिल हैं। नगर पंचायत बनने के क्रम में इसमें पताई विशेषर के पांच गांव, लौर कला के 6 गांव, धुधरी के चार गांव, शिवपुर नेबूहा के 12 गांव, सरई सेगर के तीन गांव, पिड़रिया सेगर के पांच गांव, घोरहा के 7 गांव तथा नईगढ़ी ब्लॉक के तिवरिगवां मनबोधक सिंह के 12 गांव शामिल किए जाएंगे। इस तरह से नौ ग्राम पंचायतों के 59 गांवों को शामिल होंगे। इसके चलते नई नगर पंचायत की आबादी 22766 हो जाएगी। इस तरह से मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी, गुढ़, मनगवां, गोविंदगढ़, बैकुंठपुर, सिरमौर, सेमरिया, चाकघाट, त्योंथर, और डभौरा के बाद अब देवतालाब नगर पंचायत हो जाएगी।
बता दें कि पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष गौतम की साइकिल यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवतालाब को नगर पंचायत और नई तहसील बनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने नई नगर पंचायत के निर्माण की तैयारी तेज कर दी है।
Published on:
05 Nov 2021 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
