30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

77 सौ उपभोक्ता 17 करोड़ बकाया, विद्युत कंपनी कटेगी कनेक्शन

शहर संभाग में 77 सौ उपभोक्ताओं पर 17 करोड़ रुपए का विद्युत बिल बकाया है। इसे वसूलने के लिए विद्युत कंपनी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट रही है।साथ ही कनेक्शन काटने के बाद विद्युत का उपयोग करने पर बिजली चोरी का भी मामला दर्ज कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

रीवा

image

Lok Mani Shukla

Oct 18, 2019

Electricity Bill

Electricity Bill

रीवा। शहर संभाग में 77 सौ उपभोक्ताओं पर 17 करोड़ रुपए का विद्युत बिल बकाया है। इसे वसूलने के लिए विद्युत कंपनी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट रही है।साथ ही कनेक्शन काटने के बाद विद्युत का उपयोग करने पर बिजली चोरी का भी मामला दर्ज कर रही है। यह अभियान 30 अक्टूबर तक चलेगा।

बताया जा रहा है कि पांच साल में 77 सौ उपभोक्ता पर 17 करोड़ रुपए बिजली बिल बकाया है। इसे वसूल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विद्युत कंपनी ने बोदाबाग, सिरमौर चौराहा, बिछिया, रतहरा सहित अन्य मोहल्लों में 150 से अधिक विद्युत कनेक्शन काट दिया है। शहरी संभाग के कार्यपालन यंत्री ओपी द्विवेदी ने बताया कि दिन में कनेक्शन काटने के बाद इन कनेक्शनों की मॉनीटरिंग करने के लिए विशेष दल गठित है जो अवैध रुप से विद्युत का उपयोग करने पर विद्युत चोरी की कार्रवाई कर रहा है।

बिना कनेक्शन चल रहे थे 12 विद्युत पंप
मोटर पंप कनेक्शन को लेकर विशेष अभियान के तहत गुरुवार को सहायक अभियंता अंशुल प्रसाद के नेतृत्व में गोविंदगढ़ अंतर्गत ग्राम मढ़वा, लालपुर, किटहा में छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान 12 मोटर पंप बिना कनेक्शन के उपयोग करते मिले। इस पर विद्युत कंपनी ने तार जब्त कर लिया है। साथ ही तीन दिनों के अंदर टीसी प्रस्तुत करने का समय दिया है।