25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Live: रीवा लोकसभा से 310250 मतों से भाजपा के जनार्दन मिश्रा जीते

Live: रीवा लोकसभा से 310250 मतों से भाजपा के जनार्दन मिश्रा जीते

3 min read
Google source verification
Rewa lok sabha election result 2019 live update

Rewa lok sabha election result 2019 live update

रीवा. रीवा लोकसभा क्षेत्र से भारी बहुमत के साथ जनार्दन मिश्रा की जीत पर देररात तक उनको बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। मतगणना शुरू होने के साथ ही जैसी ही लोगों को भाजपा के बढ़त की जानकारी मिली, कार्यकर्ताओं ने बधाई देना शुरू कर दिया था। जिला इकाई के कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न संगठनों एवं समाज के लोग उनके घर एवं भाजपा कार्यालय पहुंचकर सांसद को बधाई दी। पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तसव के साथ ही त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्यामलाल द्विवेदी उनके घर पहुंचे और शानदार जीत के लिए बधाई दी। इनके अलावा सभी विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं ने भी जनार्दन से मिलकर उनको जीत की शुभकामनाएं दी। सभी विधायकों, महापौर सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने इस जीत पर जनता का आभार ज्ञापित किया है। देर शाम तक भाजपा कार्यालय और सिविल लाइन स्थित सांसद के आवास पर जश्न का माहौल रहा, जमकर पटाखे फूटे और मिठाइयां बांटी।

mp.patrika.com पर देखिए live updates

LIVE UPDATES

10.00 PM
रीवा लोकसभा
भाजपा-580769
कांग्रेस- 270519
भाजपा के जनार्दन मिश्रा 310250 मतों से जीते

7.20 PM
रीवा लोकसभा
भाजपा-5,44,251
कांग्रेस- 2,50,295
भाजपा के जनार्दन मिश्रा 393656 मतों से आगे

7.10 PM

रीवा लोकसभा
भाजपा-529683
कांग्रेस- 243866
भाजपा के जनार्दन मिश्रा 285817मतों से आगे

7.00 PM
रीवा लोकसभा
भाजपा-509634
कांग्रेस- 23420
भाजपा के जनार्दन मिश्रा 275214 मतों से आगे

6.30 PM
रीवा लोकसभा
भाजपा-474789
कांग्रेस- 218362
भाजपा के जनार्दन मिश्रा 256427 मतों से आगे

5.42 PM
रीवा लोकसभा
भाजपा-4,44955
कांग्रेस-204765
भाजपा के जनार्दन मिश्रा 240190 मतों से आगे

4.30 PM
रीवा लोकसभा
भाजपा-3,32, 984
कांग्रेस-1,46131
भाजपा के जनार्दन मिश्रा 174451 मतों से आगे

3.25 PM
रीवा लोकसभा
3.25 बजे तक की स्थिति
भाजपा-2 ,52, 681
कांग्रेस-1,19568
भाजपा के जनार्दन मिश्रा 133095 मतों से आगे

चक्रवार गणना
पहला चक्र भाजपा 31564
कांग्रेस 15325
दूसरा राउंड भाजपा 63040
कांग्रेस 29953
तीसरा राउंड भाजपा 95764
कांग्रेस 45551
चौथा राउंड भाजपा 128897
कांग्रेस 60197
5वां राउंड भाजपा 159791
कांग्रेस 74827

2.55 PM

रीवा लोकसभा
2.55 बजे तक की स्थिति
भाजपा-207376
कांग्रेस-98720
भाजपा के जनार्दन मिश्रा 1,08,656 मतों से आगे

1.00 PM
रीवा लोकसभा
12.55 बजे तक की स्थिति
भाजपा-1,37,544
कांग्रेस-64,409
भाजपा के जनार्दन मिश्रा 73135 मतों से आगे

10.30 AM

5वां राउंड
भाजपा 26937
कांग्रेस 13045
बीएसपी 4620
भाजपा 13442 से आगे

10.20 AM

चौथा राउंड
भाजपा 15021
कांग्रेस 7262
बीएसपी 2607
भाजपा 7759 से आगे

10.10 AM

तीसर राउंड
भाजपा 11467
कांग्रेस 5487
बीएसपी 2024
भाजपा 5487 से आगे

9.45 AM
दूसरा राउंड
भाजपा 8016
कांग्रेस 3128
बीएसपी 1713
भाजपा 4888 से आगे

9.16 AM
पहला राउंड
भाजपा 4275
कांग्रेस 1697
बीएसपी 1006

8.16 AM
पुलिस के बड़े अफसर भी मतगणना स्थल पर तैनात हैं।

8.00 AM
मतगणना स्थल के बाहर मतदाताओं की भीड़

7.45 AM
प्रत्याशी भी पहुंच गए।

7.30 AM
मतगणना स्थल पर अधिकारियों के पहुंचे का सिलसिला शुरू।

7.00 AM
7 बजे रिटर्निंग अधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया है।

सिद्धार्थ पहली बार चुनावी मैदान में

बता दें कि, भाजपा के जनार्दन मिश्रा 2014 में चुनाव जीतकर सांसद बने तो कांग्रेस के सिद्धार्थ पहली बार चुनावी मैदान में हैं। भाजपा के सामने सीट बचाने तो कांग्रेस को 20 साल बाद वापसी करने की बड़ी चुनौती है। कांग्रेस ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के नाती को मैदान में उतारा है। रीवा सीट कांग्रेस युवा चेहरे के दम पर चुनाव जीतना चाह रही है। वहीं भाजपा को मोदी फैक्टर पर ही भरोसा है। बसपा के विकास पटेल मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के प्रयास में है।

23 प्रत्याशी मैदान में
ईवीएम के अनुसार सबसे ऊपर गिरिजेश सिंह सेंगर माकपा, जनार्दन मिश्रा भाजपा, विकास सिंह पटेल बसपा, सिद्धार्थ तिवारी राज कांग्रेस, डॉ. अरुण कुमार सतनामी बहुजन संघर्ष मुक्ति पार्टी, अरुण गौतम श्रीजनता पार्टी, छोटू कोल जन सम्मान पार्टी, बद्री प्रसाद कुशवाहा अखिल भारतीय अपना दल, बाबूलाल कोल अधिकार विकास पार्टी, महेन्द्र कुमार तिवारी किसान राज पार्टी, रामगोपाल सिंह पटेल पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया, रीता त्रिपाठी भाशचेपा, शकुंतला मिश्रा सपाक्स, शिवकुमार मिश्रा समग्र उत्थान पार्टी, सियाशरण केवट राष्ट्रीय अपना दल, सुनीत पाण्डेय आरक्षण विरोधी पार्टी, सुधांशु द्विवेदी किसान पार्टी आफ इंडिया, अखिलेश साकेत, देवेन्द्र कुमार मिश्रा, ब्रम्हदत्त मिश्रा, रामकलेश साकेत, सनत कुमार, सुनील मिश्रा निर्दलीय।