12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रीवा के एक्टर सचिन ‘वीरांगना’ के लीड रोल में, देश के जवानों के परिवारों का दर्द बताएगी फिल्म

- इसके पहले भी कई फिल्मों और धारावाहिक में कर चुके हैं काम- सैनिक के पारिवारिक जीवन पर बनी है फिल्म, मुख्य रोल में होंगे सचिन

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Mrigendra Singh

Aug 12, 2019

rewa

Rewa's actor Sachin in the lead role of 'Veerangana' film

रीवा। रीवा के रहने वाले सचिन चौबे एक्टिंग की दुनिया में तेजी के साथ कदम बढ़ाना शुरू किया है। राजस्थानी फिल्मों में अच्छे कलाकार के रूप में उन्होंने पहचान बना ली है। हाल ही में उनकी एक और फिल्म का निर्माण पूरा हो चुका है, वह जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। इनकी आगामी फिल्म का नाम 'वीरांगना' है।
यह राजस्थानी परिवेश पर बनी फिल्म है, जिसमें एक सैनिक और उसके परिवार की कहानी बताई गई है। सचिन ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। कैप्टन वीरप्रताप सिंह के किरदार को उन्होंने निभाया है, जिसमें यह प्रदर्शित किया गया है कि सेना का अधिकारी जितना देश की सुरक्षा के लिए चौकन्ना होता है, उतना ही उसे अपने परिवार की चिंता भी होती है।
एक आतंकी हमले में वीरप्रताप सिंह के शहीद होने के बाद परिवार किन कठिनाइयों से गुजरता है, यह बताया गया है। वीर प्रताप की पत्नी का रोल मिनाली ने निभाया है। इसके पहले सचिन कई टीवी सीरियलों में काम कर चुके हैं, जिसके चलते रीवा शहर के युवाओं को उनकी अगली भूमिका का इंतजार होता है। फिल्म वीरांगना का प्रीमियर आगामी १५ अगस्त को कोटा में होना तय किया गया है। इसके बाद राजस्थान के कई शहरों में कार्यक्रम होंगे। बता दें कि सचिन रीवा शहर के नीम चौराहा के नजदीक आनंद नगर के रहने वाले हैं।


- अधिकारों के लिए संघर्ष की है कहानी
अपनी आगामी फिल्म के बारे में सचिन बताते हैं कि यह सैनिक और उसके परिवार के जीवन पर आधारित है। शहीद को लोग सम्मान तो देते हैं लेकिन परिवार किन पस्थितियों का सामना करता है, यह बताया गया है। फिल्म में अपने अधिकारों के लिए किस तरह से संघर्ष करना पड़ता है। उस पस्थिति में फंसे लोगों को दिशा दिखाने का काम फिल्म करेगी। साथ ही शिक्षा के प्रति जागरुकता का भी यह माध्यम होगी।