24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूलों में निरीक्षण की बदली व्यवस्था, अब शिक्षा अधिकारी खुद से नहीं ले सकेंगे कोई निर्णय

सीइओ बताएंगे स्कूलों का नाम...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 17 Jul 2018, 4:00 PM IST

Rewa's CEO will trace school, education officer will inspect

Rewa's CEO will trace school, education officer will inspect

रीवा। बेसलाइन टेस्ट सहित अन्य बिन्दुओं पर शिक्षा अधिकारियों का निरीक्षण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की ओर चिह्नित स्कूलों में होगा। निरीक्षण के बावत पूर्व में गठित शिक्षा अधिकारियों के चार दल उन स्कूलों में निरीक्षण के लिए जाएंगे, जिन्हें सीइओ चिह्नित करेंगे। निरीक्षण को लेकर कुछ ऐसी ही योजना बनाई गई है।

गठित किए गए हैं कुल चार दल
खासतौर पर बेसलाइन टेस्ट के परीक्षण को लेकर सीइओ के निर्देश पर पिछले सप्ताह शिक्षा अधिकारियों के चार दल गठित किए गए हैं। सूत्रों की माने तो दलों का निरीक्षण मंगलवार से शुरू हो जाएगा। स्कूलों को निरीक्षण की भनक किसी भी स्थिति में नहीं लगे, इसके लिए खुद सीइओ स्कूलों का चयन करेंगे। स्कूलों की सूची सीइओ को उपलब्ध करा दी गई है।

कॉपी पर होगा अभिभावकों का हस्ताक्षर
सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह प्राचार्यो को निर्देशित करें कि बेसलाइन टेस्ट की कॉपी पर छात्र अपने अभिभावकों का हस्ताक्षर लें। स्कूलों के निरीक्षण के दौरान अधिकारी इस बात पर भी ध्यान दें। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान शिक्षा अधिकारियों को अन्य कई निर्देश दिए गए।

कॉपियों की होगी क्रॉस चेकिंग
शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान बेस लाइन टेस्ट की कॉपियों का विशेष रूप से परीक्षण करना होगा। क्रॉस चेकिंग के जरिए यह जानने की कोशिश की जाएगी कि कॉपी में लिखे गए प्रश्नों के उत्तर छात्र द्वारा ही लिखे गए हैं या नहीं। हल हुए प्रश्नों को छात्र नहीं बता पाता है तो यह माना जाएगा कि कॉपी दूसरे से लिखवाई गई है। इसके लिए प्राचार्य पर कार्रवाई भी की जाएगी।

20 जुलाई को होगा लैपटॉप वितरण
हायर सेकंडरी की बोर्ड परीक्षा में 75 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 20 जुलाई को लैपटॉप वितरित किया जाएगा। संभाग स्तरीय कार्यक्रम में रीवा के अलावा सतना, सीधी व सिंगरौली के छात्र शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजन का स्थान अभी चिह्नित नहीं हो पाया है।