रिंग रोड में सड़क के दोनों ओर खड़े होते हैं वाहन
रिंग रोड में ईट और रेता से लोड वाहनों की कतारें लगती थी। सड़क के दोनों ओर उक्त वाहन कतारबद्ध खड़े होते है जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे थे। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार इसकी शिकायतें की जा रही थी जिसके बाद कलेक्टर प्रतिभा पाल व एसपी विवेक सिंह के निर्देश पर राजस्व, पुलिस, नगर निगम, आरटीओ व खनिज विभाग के अधिकारियों ने यहां संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। अधिकारियों की टीम जब वहां पहुंची तो कतारबद्ध तरीके से एक दो नहीं बल्कि आधा सैकड़ा से अधिक ट्रक खड़े हुए थे। सड़क के दोनों ओर लंबी कतार लगी हुई थी जिस पर अधिकारियों ने यहां खड़े सारे ट्रकों को हटवा दिया।