4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसडीओपी का वाहन तेज रफ्तार ट्रक से टकराया, आधा दर्जन घायल

मनगवां बायपास के समीप हादसा, घायलों को लाया गया एसजीएमएच

2 min read
Google source verification
road accident

road accident

रीवा. एसडीओपी के वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एसडीओपी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। एसडीओपी डिंडोरी राख फूल विसर्जन करने के लिए स्टाफ व परिवार के सदस्यों के साथ इलाहाबाद गए थे। शुक्रवार शाम वे लौट रहे थे। मनगवां बायपास के समीप उनकी जीप रॉन्ग साइड में चल रही थी। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने जीप टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एसडीओपी समेत गाड़ी में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से हाइवे में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। पुलिस पुलिस ने वाहन की व्यवस्था कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

खस्ताहाल सड़कें
जिले में सड़कों ही हालत खराब होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। पिछले दिन ही एक बस के पलट जाने से २५ लोग जख्मी हुए थे, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

कार की चपेट में आये बालक की मौत
वहीं एक अन्य घटना में सड़क पार करते समय अनियंत्रित कार ने बच्चे को टक्कर मार दी जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सीधी कोतवाली थाना अन्तर्गत तेंदुआ निवासी मोतीलाल कोरी पिता चंद्रभान 12 वर्ष गुरुवार को घर से मंदिर गया था। वह मंदिर से वापस लौट रहा था। घर के समीप ही वह सड़क पार कर रहा था तभी वहां से गुजरी तेज रफ्तार कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गये। पीडि़त को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे रीवा लेकर आये जहां गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई।