दीप्ति गौतम हैं उनकी शिष्या
युवा कलाकार दीप्ति गौतम के घर पहुंचे गायक सुरेश वाडकर ने बातचीत के दौरान कहा कि यहां के कलाकारों को मौका मिले तो वह अपनी काबिलियत जरूर साबित करेंगे। सिंगर बाबुल सुप्रियो के साथ फिल्मी गीतों में प्रस्तुति दे चुकी दीप्ति न केवल सुरेश वाडकर की शिष्या हैं बल्कि मुंबई स्थित उनके आजीवासन संगीत संस्थान में शिक्षिका भी हैं। पिछले 11 वर्षों से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दे रही दीप्ति सुनिधि चौहान, जावेद अली, साधना सरगम, उदित नारायण, रितू पाठक व अलका याज्ञनिक जैसे फेमस कलाकारों के साथ काम भी कर रही हैं। सुरेश वाडकर ने कहा कि हार्दिक प्राणामी भी रीवा के होनहार कलाकारों में से एक है।