
sports contests organizing in maharashtra
रीवा. टेनिस वॉलीबॉल खिलाडिय़ों को महाराष्ट्र के सोलापुर में तीन नवंबर से आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
काजल पटेल, शैलेष ङ्क्षसह एवं अभिषेक मिश्रा का चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला टेनिस वॉलीबॉल संघ के सचिव चन्दन सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल संघ की ओर से दो से छह अक्टूबर तक डबरा ग्वालियर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
जिसमें रीवा जिला टेनिस वॉलीबॉल संघ की ओर से पहली बार खिलाड़ी प्रतिभागी बने।
सिंह ने बताया कि राज्य प्रतियोगिता में छात्रदल ने मध्य प्रदेश में तीसरा स्थान अर्जित कर रीवा जिला को गौरवान्वित किया। उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तीन से पांच नवंबर तक सोलापुर महाराष्ट्र में होगी। राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाडिय़ों को व्ही. पी. खरे, आईपी तिवारी, सुभाष चन्द्र दुबे, संगीता पाण्डेय, अनिल ङ्क्षसह ने शुभकामनाएं दी है।
Published on:
01 Nov 2018 11:01 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
