रीवा

अपराधियों पर करें कार्रवाई, शांति व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

एडीजी ने संभाग पांचों जिलों के अपराधों की समीक्षा की, चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू करने के निर्देश

2 min read
Sep 19, 2023
Take action against criminals, police will deal strictly with those wh

रीवा। एडीजी कार्यालय में सोमवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। एडीजी केपी व्यंकटेश्वर राव ने संभाग भर के अपराधों की समीक्षा की। बैठक में डीआईजी मिथिलेश शुक्ला, एसपी रीवा विवेक सिंह, एसपी सतना आशुतोष गुप्ता, एसपी सीधी डा. रवीन्द्र वर्मा, एसपी सिंगरौली मो. ंयुसूफ खान, एसपी मऊगंज वीरेन्द्र जैन सहित सभी जिलों के अतिरिक्त लोक अभियोजक मौजूद रहे।

जिलेवार अपराधों की हुई समीक्षा
बैठक में एडीजी ने जिलेवार अपराधोंं व अपराधियों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, नशा कारोबारियों पर कार्रवाई, फरार वारंटियों व आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव करवाना हमारी पहली प्राथमिकता है। चुनाव में जो शरारती तत्व बाधा उत्पन्न कर सकते है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करवाए। चुनाव को देखते हुए बाहर से आने वाले लोगों की भी जानकारी रखे। इसके लिए होटल, लाज की नियमित चेकिंग कराए।

नशे पर कड़े प्रहार
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय नशा कारोबार पर भी कड़ा प्रहार करें। चुनाव में नशे की तस्करी में वृद्धि हो सकती है। इसके लिए अलर्ट रहने की आवश्यकता है जो भी सक्रिय तस्कर है उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करवाए। यूपी से आने वाली नशीली सिरप पर भी निगरानी रखे ताकि तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

लंबित मामलों का कराए निराकरण
बैठक में एडीजी ने लंबित अपराधों की समीक्षा की। संभाग के सभी जिलों में लंबित अपराधों, शिकायत, मर्ग का निराकरण सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये है। सभी पुलिस अधीक्षक थानों में लंबित अपराधों की जानकारी लें और उनका निराकरण करवाए। साल के आखिरी समय में पुलिस चुनाव में व्यस्त रहेगी जिससे अभी ही अनावश्यक लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करवाए।

बिना परमिट दो ट्रक जब्त, पदनाम लिखने वाले 49 पर कार्रवाई
आरटीओ विभाग द्वारा वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाकर बाइपास और रिंग रोड पर बिना परमिट दो ट्रक जब्त किए गए। जांच के दौरान इन वाहनो को रोककर इनके दस्तावेज़ो की जाँच की गई। वाहन में कोई परमिट नहीं पाया गया जिस पर उनको जब्त कर कायाज़्लय में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। वाहनों का मध्यप्रदेश शासन परिवहन विभाग का कर भी जमा नहीं पाया गया। इन बिना परमिट वाहनो के प्रकरण को न्यायालय में भेजा जायेगा। आगामी विधानसभा निर्वाचन के चलते वाहनों पर हूटर, नम्बर प्लेट ेमें पदनाम लिखने वाले वाहनों की धरपकड़ की गई। 49 वाहनों पर जुर्माना कर 2.35 लाख रुपये का राजस्व वसूल किया गया है।

Published on:
19 Sept 2023 06:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर