
The girl was kidnapped and raped in the field, the accused was held ho
रीवा। युवती का अपहरण कर आरोपी ने उसके साथ खेत में बलात्कार किया। बाद में वह धमकाकर उसे अपने घर ले गया जहां उसको बंधक बनाए था। वह पीडि़ता अपने घर ले गया जहां उसको बंधक बनाए हुए था। जब मां ढूंढते हुए पहुंची तो आरोपी उसे छोड़कर चंपत हो गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
शौच के लिए घर से निकली थी युवती
मऊगंज थाना क्षेत्र की यह घटना बताई जा रही है। 18 वर्षीय युवती सुबह घर से शौच के लिए गई थी। इस दौरान उसे आरोपी अजय यादव पिता फैटा यादव निवासी वनपाडऱ थाना मऊगंज मिला। आरोपी ने युवती को रास्ते में रोक लिया और जबरदस्ती उसे अपने साथ खेत में ले गया। इस दौरान उसने युवती के साथ खेत में बलात्कार किया। पीडि़ता ने शोर मचाने का प्रयास किया लेकिन घटना के समय आसपास कोई नहीं था जिससे वह अपने आपको आरोपी के चंगुल से बचा पाई। वह युवती को लेकर अपने घर चला गया जहां उसको बंधक बनाए था। काफी देर तक जब पीडि़ता वापस लौटकर नहीं आई तो मां उसको ढूंढते हुए आरोपी के घर पहुंच गई।
परिजन लेकर पहुंचे थाने
इस दौरान आरोपी उसे छोड़कर चंपत हो गया। मां को उसने आप बीती सुनाई जिसके बाद परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। वहीं पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश की जा रही है।
आरोपी की चल रही तलाश
एक युवती ने आरोपी के द्वारा बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। वह शौच के लिए गई थी जहां आरोपी उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया और उसके साथ बलात्कार किया था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।
नवीन दुबे, एसडीओपी मऊगंज
Published on:
12 Oct 2022 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
