
The truth came out in the investigation of mobile, a case of abetment
रीवा। एक युवती द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने एक युवक पर आत्महत्या दुष्प्ररेण का मामला दर्ज किया है। घटना दिनांक को उसने युवती के साथ गाली-गलौज की थी जिससे दु:खी होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया था। पुलिस ने फिलहाल मामला पंजीबद्ध कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है जिसकी तलाश की जा रही है।
फंदा लगाकर युवती ने की थी आत्महत्या
बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने मई माह में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। इस घटना के बाद परिजनों ने शिवम सिंह बघेल पिता उपेन्द्र सिंह निवासी सगौनी थाना रामपुर बघेलान जिला सतना पर उसे प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवती के मोबाइल को जांच के लिए जब्त किया लेकिन उसका लाक नहीं खुल पाया। संदेह के आधार पर युवक को थाने बुलाया गया और उसके मोबाइल की जांच की गई तो उसने सारे मैसेज डिलीट कर दिये थे। युवक के मोबाइल को जब्त कर उसे जांच के लिए भोपाल भेजा गया जहां से उसका डिलीट किया गया डाटा वापस प्राप्त कर जब जांच की गई तो घटना की वास्तविकता सामने आ गई। उक्त आरोपी का युवती के साथ प्रेम प्रसंग चलता था लेकिन युवती ने उसे मना कर दिया था। इस बात को लेकर वह आए दिन युवती को परेशान करता था।
घटना दिनांक को आरोपी ने की थी गाली-गलौज
घटना दिनांक को उसने युवती के साथ काफी गाली-गलौज मोबाइल पर की थी जिससे वह मानसिक रूप से दु:खी हो गई और उसने अंतत: यह आत्मघाती कदम उठा लिया। जांच में तथ्य सामने आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया है। वर्तमान में आरोपी राजस्थान में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा है जिसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 306 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मोबाइल की जांच में यह तथ्य सामने आया है जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
Published on:
10 Dec 2022 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
