घटना के समय पूरा परिवार अंदर सो रहा था। उसी दौरान चोर घर के अंदर दाखिल हुए और चालीस हजार रुपए नकद, टीवी, सोने व चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान समेटकर चंपत हो गए। शुक्रवार सुबह परिजनों की नींद खुली तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच की जा रही है।