
Wholesale business in mandis, vegetables will be sold in bags
रीवा. कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए सब्जी मंडी को दो स्थानों पर लगाने का निर्णय लिया गया है। एसडीएम फरहीन खान ने रविवार सुबह करहिया मंडी का निरीक्षण कर थोक सब्जी व्यापारियों को शिफ्ट कराया। फुटकर सब्जी मंडी प्रकाश चौराहा पर ही संचालित होगी।
भीड़ कम करने के लिए प्रशासन का निर्णय
बताया गया कि थोक और फुटकर सब्जी मंडी एक स्थान पर होने से भीड़ हो जाती थी। इससे संक्रमण फैलाने का खतरा बढ़ जाता था। इसे देखते हुए प्रशासन ने दो स्थानों पर सब्जी मंडी संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे शहर के अंदर आने वाले बड़े वाहन भी नहीं आ पाएंगे। गौरतलब है कि करहिया में थोक सब्जी मंडी को विस्थापित करने के लिए पहले से ही कार्ययोजना बनाई गई थी। मंडी में दुकानों का निर्माण भी पूरा हो गया है। व्यापारियों की बैठक के बाद सहमति से निर्णय लिया गया है।
पुलिस की मौजूदगी में सब्जी वितरण
प्रकश चौराहे के पास सब्जी की फुटकर बिक्री सुनिश्चित कराई जा रही है। रविवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में दुकानें लगीं। यदि फुटकर मंडी में ज्यादा भीड़ उमड़ती है तो इसको दो अलग-अलग स्थानों पर वितरित कराया जाएगा। सीएसपी शिवेन्द्र सिंह ने बताया कि एक दिन पूर्व बैठक में थोक मंडी को करहिया में संचालित करने का निर्णय लिया गया था। कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।
Published on:
30 Mar 2020 01:15 am
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
