परिवार की महिलाओं के साथ गई थी पीडि़ता
अनीता साकेत पति गोरेलाल 28 वर्ष निवासी मुदरिया चौबान अपने परिवार की तीन अन्य महिलाओं के साथ सोमवार की सुबह सेलार नदी के किनारे खेत काटने गई थी। करीब साढ़े ग्यारह बजे चारों महिलाएं जब खेत वापस अपने घर आने वाली थी तभी समीप ही पेड़ पर लगी मधुुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जान बचाकर चारों महिलाएं अलग-अलग दिशाओं में भाग दी। कुछ महिलाएं अरहर के खेत में घुस गई थी जबकि अनीता साकेत नदी के किनारे-किनारे भाग रही थी। अचानक महिला का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गई।