Women lost their memory: रीवा के गांधी स्मारक चिकित्सालय में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार को सीजेरियन डिलीवरी के बाद पांच महिलाओं ने अपनी याददाश्त खो दी। परिजनों को न पहचानने पर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर भी स्तब्ध हैं और वजह समझ नहीं पा रहे। महिलाओं को तुरंत इलाज दिया गया, लेकिन दो की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम जांच में जुटी है। इस रहस्यमयी घटना से अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।