सोहागी पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी के चंगुल से छूटकर वापस लौटी पीडि़ता पहुंची थाने
रीवा। युवती का झांसा देकर युवक ने अपहरण कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। किसी तरह उसके चंगुल से आजाद होने के बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
बहलाफुसलाकर ले गया था भोपाल
सोहागी थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। यहां रहने वाली युवती 2 जुलाई को रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और कोई पता नहीं चलने पर थाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस गुंमइंसान कायम कर उसकी तलाश कर रही थी। पीडि़ता एक दिन पूर्व वापस लौट आई जिसे लेकर परिजन थाने पहुंच गए। युवती के मुताबिक उसे आरोपी सनत कुमार सोनकर निवासी गंगतीरा थाना सोहागी झांसा देकर अपने साथ भोपाल ले गया था। आरोपी उसे एक किराए के कमरे में रखे था जहां उसके साथ बलात्कार करता रहा। वह अपने घर वापस आने के लिए बोलती तो आरोपी उसे वापस नहीं आने देता था।
वापस लौटकर पीडि़ता ने दी घटना की जानकारी
किसी तरह उसके चंगुल से आजाद होने के बाद पीडि़ता वापस पहुंची। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय ने बताया कि युवती थाना क्षेत्र ेसे लापता हुई थी। उसका युवक ने अपहरण कर बलात्कार किया था। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
धमकाकर किशोरी के साथ बलात्कार, आरोपी फरार
धमकाकर एक किशोरी के साथ युवक ने बलात्कार किया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। मऊगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को अकेला पाकर आरोपी बलराज कुशवाहा निवासी तेंदुआ थाना मऊगंज ने बलात्कार किया है। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकियां दी जिसकी वजह से पीडि़ता ने परिजनों को भी जानकारी नहीं दी। जब वह किशोरी को परेशान करने लगा तो उसने घर वालों को बताया। किशोरी को लेकर परिजन थाने पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस के हांथ नहीं लगा है।