17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले की 17 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला अवार्ड

क्षेत्रीय संचालक डॉ. नीना गीडीयन, सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरी, सिविल सर्जन डॉ. आरएस जयंत, डॉ. विपिन खटीक, बीएमओ डॉ. रामजी ठाकुर ने अवार्ड ग्रहण किया।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Jun 25, 2025

sagar

sagar

नरोन्हा अकादमी भोपाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा एनक्यूएएस लक्ष्य, मुस्कान व कायाकल्प अवाॅर्ड फंक्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सागर जिले की 17 स्वास्थ्य संस्थानों को अवाॅर्ड मिला। जिला चिकित्सालय सागर को एनक्यूएएस लक्ष्य मुस्कान के नेशनल सर्टिफिकेशन व कायाकल्प के लिए अवाॅर्ड मिला। सिविल अस्पताल खुरई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढाना और 10 सब हेल्थ सेंटर को एनक्यूएएस नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए अवार्ड से नवाजा गया। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल व मिशन संचालक डॉ. सलोनी सीडाना द्वारा अवार्ड वितरित किया गया। क्षेत्रीय संचालक डॉ. नीना गीडीयन, सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरी, सिविल सर्जन डॉ. आरएस जयंत, डॉ. विपिन खटीक, बीएमओ डॉ. रामजी ठाकुर ने अवार्ड ग्रहण किया।