17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवि के वैली कैंपस में बनेगा 500 कंप्यूटर क्षमता वाला परीक्षा केंद्र, आईटी व वाणिज्य के नए भवन होंगे तैयार

डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के पथरिया जाट िस्थत वैली कैंपस में आईटी और वाणिज्य विभाग के नए भवन बनाए जाएंगे, साथ ही आधुनिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस परीक्षा केंद्र में करीब 500 कंप्यूटर होंगे। इसके बनने के बाद ऑनलाइन होने वाली बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं यहां कराई जा सकेंगी। गुरुवार को […]

2 min read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Apr 17, 2026

डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के पथरिया जाट िस्थत वैली कैंपस में आईटी और वाणिज्य विभाग के नए भवन बनाए जाएंगे, साथ ही आधुनिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस परीक्षा केंद्र में करीब 500 कंप्यूटर होंगे। इसके बनने के बाद ऑनलाइन होने वाली बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं यहां कराई जा सकेंगी।

गुरुवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वायएस ठाकुर ने आईटी भवन और वाणिज्य-प्रबंधन भवन के लिए भूमि पूजन कर इनकी आधारशिला रखी। एकीकृत भवन के निर्माण में होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग, इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट और फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड कॉमर्स शामिल होंगे। इस भवन की अनुमानित लागत 67.60 करोड़ रुपए होगी और इसका कुल निर्मित क्षेत्र 12714 वर्ग मीटर होगा। इसके अतिरिक्त, एक परीक्षा सह कंप्यूटर लैब, आईटी सेल, ऑनलाइन सेंटर भी बनाया जाएगा, जिसकी लागत 33.58 करोड़ रुपए है और इसका निर्मित क्षेत्र 4500 वर्ग मीटर होगा। इन विकास कार्यों पर कुल 101.18 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र और कन्वेंशन सेंटर बनेंगे

कुलपति प्रो. ठाकुर ने बताया कि आगामी समय में बालक-बालिका छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र और कन्वेंशन सेंटर जैसे अन्य भवनों का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय में नवीन पाठ्यक्रमों के संचालन, नई इकाइयों और प्रकोष्ठों की स्थापना तथा विद्यार्थियों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ अध्ययन-अध्यापन के उद्देश्य से परिसर विस्तार को आवश्यक बताया।

आधुनिक डिजाइन वाले यह भवन तय समयसीमा में बनेंगे

कुलसचिव डॉ. एसपी उपाध्याय ने बताया कि इन भवनों के डिजाइन आधुनिक मानकों के अनुसार हैं और ये निर्धारित समय सीमा में बनकर तैयार होंगे, जिससे विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ इनका उपयोग शुरू किया जाएगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. राजेन्द्र यादव, यंत्री राहुल गिरी गोस्वामी, सुहैल कुरैशी, डॉ. सुनीत वालिया, डॉ. लोकेश उइके, डॉ. रूपेंद्र चौरसिया, सचिन गौतम, प्रबंधन विभाग के अतिथि शिक्षक और विद्यार्थी भी मौजूद थे।