30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा पूर्व विधायक के बंगले से दो मगरमच्छ और पकड़े गए, कमरों में टंगी मिली वन्य जीवों की खालें

mp news : भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के बंगले पर वन विभाग की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। रेस्क्यू टीम ने 2 मगरमच्छों के साथ साथ भाजपा नेता के घर से आधा दर्जन बंदर भी रेस्क्यू किए। राठौर के पास वन्यजीवों को रखने के दस्तावेज हैं या नहीं? इसपर वन विभाग मौन है।

2 min read
Google source verification
mp news

mp news :मध्य प्रदेश के सागर जिले के अंतर्गत आने वाले बंडा से भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के बंगले पर दूसरे दिन भी वन विभाग की टीम पहुंची। मौके पर मौजूद वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 2 मगरमच्छों का रेस्क्यू करने के बाद उन्हें नौरादेही टाइगर रिजर्व की छेवला जलाशय में छोड़ा गया था। 2 मगरमच्छ और थे जिन्हें रात के समय रेस्क्यू करने में समस्या हो रही थी। दूसरे दिन शनिवार को वन अमला नौरादेही टाइगर रिजर्व के विशेषज्ञों के साथ सदर झांसी रोड स्थित पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के बंगले पर पहुंचा। टीम को देख बंगले पर तैनात कर्मचारियों ने गेट बंद कर दिया। राठौर के बंगले से 2 मगरमच्छों के साथ-साथ आधा दर्जन बंदर पकड़कर वन अमले ने नौरादेही अभ्यारण में छोड़ा।

विगत दिनों आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को बंगले के अंदर 4 मगरमच्छ और अन्य वन्यप्राणी मिले थे। अधिकारियों ने इसका वीडियो भी बनाया था। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद अधिकारियों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी थी और मगरमच्छ पालने की अनुमति और दस्तावेज जांचने की प्रक्रिया चल रही थी।

यह भी पढ़ें- भाजपा के पूर्व विधायक के घर इनकम टैक्स का छापा मारने पहुंची टीम, मिल गए मगरमच्छ, वन विभाग ने किए रेस्क्यू

रोजाना 15 किलो मछली खाता था एक मगरमच्छ

बता दें कि सबसे आखिरी में रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ की लंबाई पौने आठ फीट थी। बताया ये भी जा रहा है कि, इन मगरमच्छ को रोजाना करीब 15 किग्रा मछली खिलाई जाती थी। मौजूदा समय में चारों मगरमच्छ स्वस्थ्य हैं और उन्हें नौरादेही स्थित बमनेर नदी में छोड़ा गया है।

शहर के लोग वन्यजीव देखने विधायक के घर पहुंचते थे

राठौर परिवार समय-समय पर यह दावा करता रहा है कि उनके पास वन्यजीवों के अवशेष और मगरमच्छ को लेकर सभी प्रकार के दस्तावेज हैं। वे इस बात की जानकारी 1980 और 90 के दशक में वन विभाग को दे चुके हैं। हालांकि, अभी वन अमला इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है। लोगों ने मानें तो राठौर बंगले में 50-60 साल से मगरमच्छ पाले जा रहे हैं। शहर के लोग वन्यजीवों को देखने बच्चों समेत यहां पहुंचते थे। उनके बंगले के कमरों की दीवारों पर भी जानवरों की खालें टंगी दिखती हैं।

यह भी पढ़ें- जिला अध्यक्ष नियुक्ति पर 'बवाल' : इंदौर पर 'कब्जे' के लिए अड़े कैलाश, घोषणा उलझी

धनकुबैर विधायक

बताया जाता है कि, आयकर विभाग को पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के ठिकानों से 14 किग्रा सोना और 3.80 करोड़ की नकद राशि मिली। 9 किलो 800 ग्राम सोना विभाग ने जब्त किया है। बीड़ी कारोबार के कारण राठौर परिवार की संपत्तियां गांव-गांव में फैल गईं। बताया जाता है कि, अभी परिवार के पास 1200 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि है। शराब और जायदाद के कारोबार में भी राठौर परिवार की भागीदारी बताई जाती है।

Story Loader