22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE लड़कों का दबदबा तो बेटियां भी रहीं बेमिसाल, शिवांश व श्रद्धा ने 97% के साथ किया जिले में टॉप

सीबीएसइ ने जारी किया हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम

2 min read
Google source verification
cbse

The boys have been dominated by the daughters, the unmatched, the Shivshans and the reverence, with 97% the top in the district

सागर. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी (सीबीएसइ) ने शनिवार को हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस साल नतीजों में लड़कों का दबदबा रहा। सेंट मैरी स्कूल से मैथ्स ग्रुप के शिवांश पांडेय ९७.४ प्रतिशत के साथ अव्वल रहे।
वहीं श्रद्धा दांगी ने साइंस ग्रुप में ९७ प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दीपक मेमोरियल स्कूल से मैथ्स गु्रप के छात्र आयुष कुमार श्रीवास्तव ने ९६.३ प्रतिशत, केंद्रीय विद्यालय के अपूर्व जैन ने ९५.४ प्रतिशत और सेंट जोसेफ के देवाशीष कौशिक ने ९५.२ अंक अर्जित किए हैं। रिजल्ट को लेकर सुबह से ही बच्चों में उत्सुकता थी। दोपहर साढ़े बाहर बजे के बाद जैसे ही परिणाम घोषित हुए तो कियोस्क सेंटर्स पर बच्चों की भीड़ उमड़ी पड़ी।

बीते साल से ६ फीसदी गिरा रिजल्ट
इस साल जिले का रिजल्ट बीते साल के मुकाबले कमजोर रहा। परीक्षा में जिले से १९६६ विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें ८४ फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। २०० से ज्यादा बच्चों को सप्लीमेंट्री आई है। वहीं बीते साल परीक्षा परिणाम ८९ फीसदी था। कॉमर्स संकाय का रिजल्ट १० से १५ फीसदी गिरा। इस बार निजी स्कूलों का परीक्षा परिणाम ज्यादा बेहतर रहा।

केवि-१ का 97% परीक्षा परिणाम
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक का रिजल्ट ९७ प्रतिशत रहा। यहां १२वीं बोर्ड परीक्षा में १४४ में से १४० विद्यार्थी पास हुए, इनमें से ८ विद्यार्थियों के ९० प्रतिशत से अधिक अंक रहे। अपूर्व जैन ९५.४, देवांश शुक्ला ९३, पूजा बालकृष्ण ९३, आकाश कुमार जैन ९२.६, युक्ता विजयवर्गीय ९१.२, अरुणेंद्र कुमार वर्मा ९१.२, साकेत पाण्डेय ९१.२ और पूजा कुमारी के ९१ प्रतिशत अंक रहे। इनमें से अरुणेंद्र कुमार वर्मा के मैथ्स में ९९ अंक रहे।
केवि- २ का रिजल्ट
साइंस ग्रुप: शरद सेन ८७, रुचि चतुर्वेदी ८४.२०, दिशा आठिया, ८२. ६, हिमांशु तिवारी ८१.६, पंकज अहिरवार ७७.६ प्रतिशत
केवि- ३ की स्थिति
ऋत्विक जैन साइंस ग्रुप ९२ व रितिक रजक कॉमर्स ग्रुप ७७.४ प्रतिशत के साथ अव्वल रहे। इसके अतिरिक्तअन्य विद्यार्थी भी उत्तीर्ण हुए।

दीपक मेमोरियल स्कूल
मैथ्स ग्रुप: आयुष कुमार श्रीवास्तव ९६.३, अंशी अग्रवाल ९५.०३, शुभम पाण्डेय ९५ प्रतिशत
बॉयोलॉजी गुप: सृष्टी प्यासी ८९, आरती गुप्ता ८० फीसदी
कॉमर्स ग्रुप: हिमांशु मिरा ९२.६, संकल्प जैन ९२, पलक जैन ८८, आयुषी नामदेव ८८ प्रतिशत
आट्र्स ग्रुप: दीपाली प्रजापति ९२.६, अर्जुन ठाकुर ८५ प्रतिशत

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल
देवांशी कौशिक ९५.२, विपुल जैन ९४.८, पलक जैन ९४.४, पीहू जैन ९३.४, आशुतोश सोनी ९३.४, अतुल जैन ९३, सक्षम समैया ९३, अंशिका जैन ९२.८ अनमोल वर्मा, ९२.२, अरमान चौधरी ९२.़२, रीति सिंघई ९१.८, संजीव कुमार ९१.८, शिवांग पाराशर ९१.८, यशिका जैन ९१.२, ईशा जैन ९१, श्रेयांश सेठ ९०.८ प्रतिशत अंक रहा।

ज्वॉय एंड कैम्पियन
प्रांशु खरे ९१, प्रकृति यादव ९०, ईशान जैन ९०, आयुष चौबे ८७, एश्वर्य वर्धन सिलाकारी, ८४, हर्ष सिंह चौहान ८४, साक्षी जैन ८३, वंशिका गुप्ता ८३, निखिल जैन ८२, हर्षित श्रीवास्तव ८० प्रतिशत।

सेंट मैरी स्कूल
शिवांश पाण्डेय ने ९७.४ प्रतिशत अंक, श्रद्धा दांगी ९५, स्वप्निल जैन ९४, गौरव राज ९३.४, गौरव रजक ९२.८, विकल्प जैन ९२.२, हर्ष बोहरे ९२. ४, शुभम ठाकुर ने ९०.६ प्रतिशत अंक पाए।

पारस विद्या विहार
सेजल जैन ९३, साक्षी सिंह ९१.२, रजनीश खरे ९०.़६, तरुषी सेठ ९०.२ प्रतिशत

डीपीएस स्कूल
स्कूल के छात्र सिमरजीत सिंह सोढ़ी ने कला संकाय में ९२ प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

प्रशासकीय सेवा में जाना
मकरोनिया में रहने वाले शिवांश ने बताया कि उसे एनआइटी भोपाल में प्रवेश लेना है। शिवांश यूपीएससी की तैयारी करके प्रशासकीय सेवा में अपना भविष्य बनाना चाहता है।
परिजन को दिया श्रेय...
सेंट मेरी स्कूल की छात्रा श्रद्धा दांगी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ स्कूल के शिक्षकों को दिया है। श्रद्धा बचपन से ही पढऩे में होशियार है।