9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहनाईयों के बीच 377 जोड़ों ने लिए फेरे, 13 ने कबूल किया निकाह

विधायक ने लिया कन्यादान, उपहार किए वितरित, कुछ शादीशुदा जोड़े भी आए नजर

2 min read
Google source verification
377 couples took the vows amidst the sound of Shehnai, 13 accepted Nikaah

सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े परिजन

बीना. मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बुधवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 377 जोड़ों ने फेरे लिए और 13 ने निकाह कबूल किया। कार्यक्रम का आयोजन मंडी परिसर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक निर्मला सप्रे थीं।

सामूहिक विवाह सम्मेलन में 389 हिन्दू जोड़ों का पंजीयन हुआ था, जिसमें 12 जोड़ा शामिल नहीं हुए और 13 पंजीयन निकाह के लिए हुए थे, जो सभी शामिल हुए। कुल 390 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। मंत्रोंच्चार के साथ जोड़ों ने फेरे लिए और काजी ने निकाह कराए। विधायक ने कन्यादान लिया और जोड़ों को उपहार वितरित किए। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी दी, जिनसे हितग्राही लाभांवित हो रहे हैं। सम्मेलन में विधानसभा के अलावा खुरई, कुरवाई, बंडा आदि जगहों के जोड़े शामिल हुए थे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, जनपद अध्यक्ष उषा राय, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय, एसडीएम विजय डेहरिया, सीएमओ आरपी जगनेरिया, सीइओ एसएल कुरेले आदि उपस्थित थे।

शादीशुदा जोड़े भी हुए शामिल, एक को हटाया
सम्मेलन में कुछ जोड़े ऐसे थे, जो पहले से शादीशुदा थे, लेकिन इस ओर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। शिकायत होने पर सिर्फ एक जोड़े को वहां से हटाया गया था। इसके अलावा जो जोड़े सम्मेलन में शामिल हुए थे, उसमें कुछ और जोड़ों ऐसे थे, जो पहले से शादीशुदा लग रहे थे। क्योंकि दुल्हन पहले से ही बिछुड़ी, मंगलसूत्र पहने हुए थीं और मांग भरे हुए थीं। साथ ही इन जोड़ों ने फेरे तक नहीं लिए, सिर्फ बैठे रहे। बताया जा रहा है कि रुपयों के लालच में वह सम्मेलन में शादी करने पहुंचे थे।

गर्मी में रहा बुरा हाल
टीन शेड और टेंट के नीचे वेदियां बनाई गई थीं, लेकिन गर्मी से बचने के लिए अच्छे इंतजाम न होने से लोगों का गर्मी में बुरा हाल रहा, जो कूलर वहां रखे थे वह पर्याप्त नहीं थे। इसलिए लोग कपड़ा, पेपर से हवा करते हुए नजर आए।

एक जोड़े को हटवाया था
शिकायत मिलने पर एक जोड़े को वहां से हटवाया गया था। साथ ही जो भी जोड़े शामिल हुए थे, सभी से अविवाहित के प्रमाण-पत्र लिए गए थे।
विजय डेहरिया, एसडीएम, बीना