14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नरयावली विधानसभा में शराब बिक्री के मामले में दो साल में बने हैं 383 प्रकरण

विधानसभा में सागर के विधायकों ने उठाए प्रश्न, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, शैलेंद्र जैन व प्रदीप लारिया ने ली विभिन्न विषयों पर जानकारी

2 min read
Google source verification
383 cases are made in two years in the case of liquor sale in Narayawa

383 cases are made in two years in the case of liquor sale in Narayawa

सागर. विधानसभा में विपक्ष की भूमिका में आई भाजपा के विधायकों ने बुधवार को अपने क्षेत्र में विकास कार्यों सहित अन्य विषयों पर मामले उठाए। तारांकित व अतारंकित प्रश्नों के माध्यम से जानकारिया लीं।

गोपाल भार्गव- रहली विधायक व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण के संदर्भ में जानकारी चाही जिस पर सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने बताया कि इस पर परीक्षण चल रहा है।

भूपेंद्र सिंह- खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के मालथौन में आईटीआई खोले जाने संबंधी प्रश्न प्रश्न मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि यहां 2018 में आईटीआई खोला गया है।
शैलेंद्र जैन- सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने विधानसभा में बीएमसी (बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज) में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं मसलन कॉर्डियोलॉजी, न्यूरोलाजी संबंधी सुविधाओं की जानकारी चाही, इस पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने बताया कि बीएमसी में इस तरह की सुविधाएं नही हैं।

प्रदील लारिया- नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने पूछा कि नरयावली विस क्षेत्र में
अवैध शराब बिक्री एवं बम्होरी तिराह से गढ़पहरा तक सड़क निर्माण कार्य के संबंध में मामला उठाया। लारिया ने बम्होरी तिगड्डा-मकरोनिया-सदर-गढ़पहरा निर्माणाधीन मार्ग के रूक जाने से आमजन को होने वाली परेशानी बताई। इसके अलावा उन्होंने प्रश्नकाल में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए क्या किया जा रहा है। इस पर वाणिज्यिक मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने बताया गया कि वर्ष 2017-18 में 223 छापामार कार्रवाई की गई और 197 प्रकरण कायम किए गए हैं। इसी प्रकार 2018-19 में 222 छापामार कार्रवाई में 186 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। आबकारी विभाग के 383 प्रकरणों में से 362 में न्यायालयीन कार्रवाई की जा चुकी है, 21 प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए विभाग में लंबित हैं। इसके अलावा लारिया ने क्षेत्र में प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र, उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र, शहरी सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र संबंधी प्रश्न पूछे। प्रश्न पर लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट बताया कि वर्ष 2017- 18 वर्ष 2018 अब तक 4 उप स्वास्थ्य ितथा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मकरोनियां बुजुर्ग की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।