
परिवहन आयुक्त ग्वालियर के निर्देश पर सागर जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को सागर-भोपाल मार्ग पर सघन चैकिंग अभियान चला। सुबह से शाम तक चले अभियान में करीब 46 बसों की पड़ताल की गई, जिसमें 14 बसों में खामियां मिलीं। उक्त वाहनों से मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग की टीम ने करीब 50 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।
परिवहन विभाग का चैकिंग अभियान शुरू होने से बस ऑपरेटर्स ने प्रमुख खामियां तो दूर कर लीं हैं, लेकिन छोटी-छोटी खामियां अब भी जस की तस हैं। बसों में फर्स्ट ऐड बॉक्स, वीएलडीटी (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस), एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट), अग्निशमन सिस्टम समेत अन्य नहीं मिल रहे हैं, जिसके कारण उन्हें चालानी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।
आरटीओ मनोज तेहनगुरिया ने बताया कि परिवहन विभाग की टीमों ने दो दिन में करीब 86 बसों की पड़ताल की है। सोमवार को भोपाल मार्ग के साथ टीमों ने बीना और बहेरिया क्षेत्र में भी जांच-पड़ताल की थी। 86 में से 27 बसों में अब तक खामियां उजागर हो चुकी हैं। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Published on:
24 Sept 2025 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
