17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश के कारण शुक्रवार को खरीदी गई 9 हजार क्विंटल धान भीगी

सागर. बारिश के कारण शुक्रवार को खरीदी गई 9 हजार क्विंटल धान का उठाव नहीं हो पाया, गनीमत रही कि 18 केंद्र गोदाम स्तरीय थे लिहाजा धान भीगने से बचा ली गई, लेकिन सरहरी केंद्र पर करीब 50-80 क्विंटल सरकारी धान बारिश में खराब हो गई। बारिश को देखते हुए शासन ने 30 दिसंबर से […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Murari Soni

Dec 29, 2024

सागर. बारिश के कारण शुक्रवार को खरीदी गई 9 हजार क्विंटल धान का उठाव नहीं हो पाया, गनीमत रही कि 18 केंद्र गोदाम स्तरीय थे लिहाजा धान भीगने से बचा ली गई, लेकिन सरहरी केंद्र पर करीब 50-80 क्विंटल सरकारी धान बारिश में खराब हो गई। बारिश को देखते हुए शासन ने 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक धान खरीदी बंद कर दी है, इन दिनों उपार्जन केंद्रों पर मौजूद धान का सुरक्षित भंडारण किया जाएगा। जिन किसानों ने इन तीन दिनों के स्लॉट बुक किए हैं, उनकी वैधता 5 दिन बढ़ाई जा सकेगी। शुक्रवार को हुई बारिश से एक दिन में खरीदी गई करीब 9 हजार क्विंटल धान का परिवहन नहीं हो पाया, केंद्रों पर आनन-फानन में तिरपाल ढाककर धान को बचाया गया। जिले में अब तक 1357 किसानों से 9318 मीट्रिक टन खान खरीदी गई है, करीब 11.50 करोड़ रुपए का भुगतान किसानों को कर दिया गया है।

2 जनवरी से धान खरीदी सुचारू रूप से जारी रहेगी

वहीं शासन ने धान खरीदी की तारीख 20 जनवरी से बढ़ाकर 23 जनवरी कर दी है। जिला प्रशासन ने जिले के करीब 45 हजार हेक्टेयर रकबे की धान खरीदी के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं,19 में से 18 केंद्र गोदाम स्तरीय बनाए गए थे, जहां 2 दिसंबर से 20 जनवरी तक पिछले वर्ष की तरह करीब 18000 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जाना है।

जिले में धान का रकबा हेक्टेयर में-

1452-सागर 4708- राहतगढ़ 5158- जैसीनगर917- खुरई 3298- बीना443- मालथौन 8311 - हली3818- देवरी 15834- केसली603-बंडा 458 शाहगढ़ -अधिकांश केंद्र गोदाम पर बनाए गए थे इसलिए बारिश में धान सुरक्षित है, सरहरी केंद्र खुले में रखी धान को तिरपाल से सुरक्षित किया गया है, नुकसान की अभी हमारे पास कोई सूचना नहीं है।अनिल तंतुवाय, जिला आपूर्ति नियंत्रक।