सिविल लाइन-मकरोनिया सिटी लिंक रोड पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे के आसपास की है। कार के अगले हिस्से आग लपटें देख उसमें सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार में आग लगने की सूचना लगते ही मकरोनिया पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा सके। घटना हॉक कैंटीन के पास की थी, इसलिए सेना भी तत्काल मदद के लिए अपनी फायर ब्रिगेड के साथ पहुंच गई।
पुलिस के अनुसार जैसीनगर निवासी शंकरलाल राय अपने परिवार के साथ शुक्रवार सुबह दमोह गए थे। रात को जब वह वापस लौट रहे थे तो हॉक कैंटीन के पास उनकी कार में अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। घटना के समय कार में पांच से छह लोग सवार थे, जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। हालांकि घटना में किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल गया है।
Updated on:
14 Jun 2025 05:12 pm
Published on:
14 Jun 2025 05:11 pm