15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आचार्य विद्यासागर के चरण कमलो की शोभायात्रा निकली, आज कृतज्ञांजलि सभा का आयोजन

सागर. आचार्य विद्यासागर महाराज प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर सोमवार को सकल दिगंबर जैन समाज ने आचार्य गुरुदेव के चरण कमल की शोभायात्रा निकाली। जो कटरा जैन मंदिर से होकर विजय टॉकीज, माता मढिया, रेलवे ओवरब्रिज, सुभाषनगर होकर भाग्योदय पहुंची।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Feb 18, 2025

vidhyasagar

vidhyasagar

प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर भाग्योदय तीर्थ में विभिन्न कार्यक्रम आज

सागर. आचार्य विद्यासागर महाराज प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर सोमवार को सकल दिगंबर जैन समाज ने आचार्य गुरुदेव के चरण कमल की शोभायात्रा निकाली। जो कटरा जैन मंदिर से होकर विजय टॉकीज, माता मढिया, रेलवे ओवरब्रिज, सुभाषनगर होकर भाग्योदय पहुंची। जुलूस में उपाध्याय मुनि विरंजन सागर महाराज ससंघ का सान्निध्य प्राप्त हुआ। देवेन्द्र जेना स्टील ने बताया की डोंगरगढ़ समाधि स्थल से 5 अष्टधातु के चरण कमल आए हैं और 21 चरण कमल पत्थर पर बनाए गए हैं। इन सभी को गाड़ियों पर रखकर भाग्योदय तीर्थ ले जाया गया। जुलूस में सैकड़ों पुरुष महिलाएं साथ चल रही थी। जगह जगह चरणों की आरती उतारी गई। निर्यापक मुनि योग सागर महाराज की उपाध्याय विरंजन सागर महाराज ने चरण वंदना की।

कृतज्ञांजलि सभा आज

सागर. आचार्य समय सागर के आशीर्वाद से निर्यापक मुनि योग सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में मंगलवार को भाग्योदय तीर्थ में दोपहर 1 बजे से आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर कृतज्ञांजलि सभा का आयोजन किया गया है। भाग्योदय तीर्थ अस्पताल के ट्रस्टी मुकेश जैन ढाना ने बताया कि भाग्योदय तीर्थ अस्पताल में मरीजों को जांच शुल्क में छूट 16 फरवरी से शुरू हुई और 18 फरवरी तक चलेंगी। भाग्योदय तीर्थ में सुबह 9 बजे निर्यापक मुनिश्री योग सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में श्रमदान हथकरघा, पूर्णायु आयुर्वेदिक अस्पताल और शांतिधारा बीना बारह के आउटलेट उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जेल के डीजीपी जीपी सिंह, पूर्व डीजीपी जेल संजय चौधरी, जेल अधीक्षक भोपाल राकेश भांगरे और जेल अधीक्षक मानेन्द्र सिंह भी कृतज्ञांजलि उपस्थित रहेंगे। अनिल जैन नैनधरा ने बताया कि कृतज्ञांजलि सभा-दोपहर 1 बजे से आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रति विभिन्न समाज के लोगो और अधिकारियों के वक्तव्य होगे। उसके बाद मुनि संघ के प्रवचन होंगे।

विधान में चढ़ाए 512 अर्घ्य

सागर. केंद्रीय जेल में चल रहे विधान के तीसरे दिन सोमवार को 512 अर्घ्य चढ़ाए गए। आर्यिका गुणमति माता के प्रवचन सुनने के बाद 50 से अधिक बंदियों के द्वारा मास मछली अंडा खाने का त्याग और जीवन में कभी मांस मछली अंडा की दुकान नहीं लगाने का संकल्प लिया गया। जेल में आचार्यश्री के चरण कमल भी स्थापित किए जाएंगे। 19 फरवरी को उपाध्याय विरंजन सागर महाराज कि सानिध्य में जेल में विधान का समापन होगा। यह जानकारी ब्रह्मचारिणी डॉ. रेखा दीदी ने दी।