3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधार कार्ड में सुधार हुआ मुमकिन, सर्वर ठीक रहे तो यूं झट से हो जाएगा सुधार

डाक विभाग द्वारा अब आधार कार्ड बनाने का काम डाक घरों में शुरू कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Shashikant Dhimole

•

Updated: 10 Feb 2018, 5:28 PM IST

Aadhaar Card Update: How To Change Address Mobile Number know in hindi

Aadhaar Card Update: How To Change Address Mobile Number know in hindi

सागर. डाक विभाग द्वारा अब आधार कार्ड बनाने का काम डाक घरों में शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को कैंट स्थित मुख्य डाकघर में इस प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया गया, लेकिन सर्वर ने अड़ंगा डाला। शुभारंभ पर जहां महज २ आधार कार्ड बन सके, वहीं दूसरे दिन भी विभिन्न तकनीकी खामियों के कारण १० लोगों के आधार कार्ड ही बन पाए।
एक ही काउंटर
फिंगर प्रिंट्स के थम्ब इम्प्रेशन और सर्वर की समस्या के कारण डाक घर में लोगों को दी जा रही यह सुविधा पहले ही दिन धराशायी हो गई। एक आधार कार्ड को बनाने में ४० मिनट का समय लग रहा है। वहीं कार्ड बनाने के लिए भी यहां एक ही काउंटर खोला गया है।
करवा सकते हैं संशोधन
आप भी अपने नए व पुराने आधार कार्ड में सुधार करवा सकते हैं। त्रुटि सुधार और संशोधन के लिए २५ रुपए फीस लगेगी, जबकि डुप्टीकेट आधार कार्ड बनवाने के लिए अपना आधार नंबर देकर २० रुपए में कलर और १० रुपए में ब्लैक एण्ड व्हाइट कॉपी मिलेगी।
कैशलेस लेन-देन की दी लोगों को जानकारी
सागर. जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अंतर्गत संचालित वित्तीय साक्षरता केंद्र के माध्यम से बरायठा स्थित आबार माता मंदिर में गोइंग डिजिटल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ महाप्रबंधक एसके कन्नोजिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आधुनिक बैंकिंग से जुड़े रुपए कार्ड, पॉस मशीन, एसएमएस अलर्ट, मोबाइल बैंकिंग, भीम एप सहित अन्य कई योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में शाहगढ़ शाखा प्रबंधक अतुल तिवारी, वित्तीय समंवयक मयंक रजक, शुभम केशरवानी, शशांक तिवारी ने उपस्थित लोगों को नगद रहित लेनदेन मोबाइल बैंकिंग आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर शाखा अंतर्गत आने वाली सभी समितियों के समिति प्रबंधक एवं सदस्य उपस्थित हुए।

यह है आधार कार्ड
आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों के लिए जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है। इसमें 12 अंकों की एक संख्या होती है, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण जारी करता है। यह संख्या भारत में कहीं भी व्यक्ति की पहचान और पते का प्रमाण होगा। भारतीय डाक द्वारा प्राप्त और यूआईडीएआई की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया ई-आधार दोनों ही समान रूप से मान्य हैं।