21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए विश्वविद्यालय में 18 जुलाई से लगेंगी नियमित कक्षाएं

रानी अवंतीबाई लोधी विवि में का शुरू हुआ शैक्षणिक सत्र सागर. नए रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र का औपचारिक शुभारंभ मंगलवार को हो गया। आरटीओ के सामाजिक न्याय कल्याण विभाग की बिल्डिंग में कार्यालय की शुरुआत की गई। अब विवि के संपूर्ण कार्य इसी बिल्डिंग में संचालित किए जाएंगे। पहले दिन विश्वविद्यालय की […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

Jul 17, 2024

नए रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र का औपचारिक शुभारंभ

नए रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र का औपचारिक शुभारंभ

रानी अवंतीबाई लोधी विवि में का शुरू हुआ शैक्षणिक सत्र

सागर. नए रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र का औपचारिक शुभारंभ मंगलवार को हो गया। आरटीओ के सामाजिक न्याय कल्याण विभाग की बिल्डिंग में कार्यालय की शुरुआत की गई। अब विवि के संपूर्ण कार्य इसी बिल्डिंग में संचालित किए जाएंगे। पहले दिन विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन, ओएसडी डॉ. भावना यादव एवं अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव दुबे ने मां सरस्वती और रानी अवंतीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यालय की शुरुआत की। कुलसचिव प्रो. ने विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित समस्त विद्यार्थियों से 18 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएगी। कार्यक्रम में अग्रणी जनभागीदारी अध्यक्ष नितिन बंटी शर्मा, डॉ अमर कुमार जैन, डॉ. इमराना सिद्धीकी, डॉ. प्रतिभा जैन, डॉ. बिन्दु श्रीवास्तव, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. प्रतिमा खरे, डॉ . अरविन्द बोहरे, डॉ. अजय द्विवेदी एवं डॉ. भूपेन्द्र सिंह सहित उपस्थित थे।

विवि में इन विषयों को पढ़ाएंगे ये प्रोफेसर

नाम विषय

प्रो . रजनी दुबे राजनीति विज्ञान

डॉ. अलका पुष्पा निशा अंग्रेजी

डॉ. मिथलेश शरण चौबे हिन्दी

डॉ. भावना पटेल भूगोल

डॉ. मुकेश कुमार अहिरवार इतिहास

डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव वाणिज्य

डॉ. एमके मिश्रा वनस्पति शास्त्र

डॉ. स्वर्णलता तिवारी संस्कृत