17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनियंत्रित होकर कार से टकराया ऑटो, 6 घायल

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ाकोटा पहुंचाया।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

May 07, 2025

sagar

sagar

गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार से टकरा गया। दुर्घटना में कॉलेज की 4 छात्राओं सहित कुल 6 लोग घायल हुए हैं। दो छात्राओं को गंभीर चोटों के चलते प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गढ़ाकोटा-रनगुंवा मार्ग पर स्थित बड़े पुल के पास की है। पुलिस के अनुसार कृषि महाविद्यालय रनगुवां की छात्राएं गढ़ाकोटा के बाजार में खरीददारी करने आई थीं। छात्राएं ऑटो से वापस कॉलेज लौट रहीं थीं। ऑटो में चालक सहित कुल 6 लोग सवार थे। बड़े पुल के पास अचानक ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही कार से टकरा गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ाकोटा पहुंचाया। ड्यूटी डॉक्टर दीपेश शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में छात्रा भारती शर्मा और रितू को सिर व हाथ में गंभीर चोट थीं, जिन्हें सागर रेफर किया गया है, शेष घायलों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर ही किया गया।