
school_527ab3
शहर के 5 केंद्रीय स्कूलों में दाखिला करा सकेंगे अभिभावक
सागर. केंद्रीय स्कूलों में दाखिला की प्रक्रिया 7 मार्च हो गई है। बाल वाटिका और कक्षा-एक में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन पहले शुरू हो जाएंगे। अभिभावक इन कक्षाओं में बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए 21 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शहर में 5 केंद्रीय विद्यालय हैं, लेकिन बाल वाटिका केवल केंद्रीय स्कूल 3 में संचालित हैं। बाल वाटिका में प्रवेश के लिए केवी स्कूल क्रं 3 में विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाना होगा। वहीं अन्य कक्षाओं के लिए सभी केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। अन्य कक्षाओं के लिए दाखिले की प्रक्रिया अप्रेल में शुरू होगी।
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सभी श्रेणियों के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म नि:शुल्क रखा है। पहली कक्षा की प्रोविजनल लिस्ट 25 मार्च को जारी होगी। बाल वाटिका की पहली प्रोविजनल लिस्ट 26 मार्च को जारी की जाएगी। बाल वाटिका-2, कक्षा दूसरी और अन्य कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन 2 से 11 अप्रेल तक चलेगा। प्रवेश के लिए आयु सीमा भी तय की गई है। बाल वाटिका -1 में तीन से चार वर्ष, बाल वाटिका-2 में चार से पांच वर्ष और बाल वाटिका-3 में पांच से छह वर्ष के बच्चों को प्रवेश मिलेगा। कक्षा पहली में प्रवेश के लिए बच्चों की उम्र छह से आठ साल के बीच होनी चाहिए। वहीं कक्षा 2 और उससे ऊपर (क्लास 11 को छोडक़र) की कक्षाओं में सीट खाली होने पर ही एडमिशन लिए जाएंगे।
ऑफलाइन होंगे एडमिशन
कक्षा 2 से कक्षा 12 (कक्षा 11 को छोडक़र) में एडमिशन की प्रक्रिया 2 अप्रेल से शुरू होगी। यह 11 अप्रेल तक चलेगी। इन कक्षाओं में जगह खाली होने पर ही एडमिशन होगा। इनमें एडमिशन के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इनमें प्रवेश के लिए जानकारी विद्यालय को वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
आवेदन के लिए यह है जरूरी
Updated on:
18 Mar 2025, 11:58 AM IST
Published on:
18 Mar 2025, 11:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.