
केंद्रीय विद्यालयों में 1 अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सागर शहर के 5 केंद्रीय विद्यालयों में करीब 500 सीटों पर दाखिले होंगे। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से होगी जो 15 अप्रैल तक जारी रहेगी।
- प्रवेश की पहली सूची 19 अप्रैल को जारी होगी।
- दूसरी सूची 29 अप्रैल को और तीसरी सूची 8 मई को आएगी।
- केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु अब 6 वर्ष कर दी गई है।
- अधिकतम आयु 8 वर्ष है।
- आयु की गणना 31 मार्च 2024 के आधार पर की जाएगी।
- कक्षा 11 में प्रवेश के लिए कोई आयु प्रतिबंध नहीं है बशर्ते छात्र कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले वर्ष में प्रवेश ले रहा हो।
- इसी प्रकार कक्षा 12 में प्रवेश के लिए कोई ऊपरी और निचली आयु सीमा नहीं होगी।
- कक्षा 11 पास करने के बाद छात्र के निरंतर अध्ययन में कोई विराम नहीं हुआ हो।
- केंद्रीय विद्यालय संगठन के अनुसार कक्षा 11 में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के 10 दिन बाद शुरू होगा।
एडमिशन के लिए पैरेंट्स को KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से सम्बन्धित ऑनलाइन फॉर्म के पेज पर जाकर अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।
1. बाल वाटिका 1 में प्रवेश के लिए छात्र या छात्रा की आयु 31 मार्च 2024 को 3 वर्ष से कम तथा 4 वर्ष से अधिक न हो।
2. बाल वाटिका 2 में प्रवेश के लिए छात्र या छात्रा की आयु 31 मार्च 2024 को 4 वर्ष से कम तथा 5 वर्ष से अधिक न हो।
3. बाल वाटिका 3 में प्रवेश के लिए छात्र या छात्रा की आयु 31 मार्च 2024 को 5 वर्ष से कम तथा 6 वर्ष से अधिक न हो।
4. कक्षा 1 में प्रवेश के लिए छात्र या छात्रा की आयु 31 मार्च 2024 को 6 वर्ष से कम तथा 8 वर्ष से अधिक न हो।
Updated on:
30 Mar 2024 03:41 pm
Published on:
30 Mar 2024 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
