
फाइल फोटो
बीना. बेटे से प्रेम विवाह करने के बाद ससुर पर कार व मकान देने का दबाव बनाने वाली बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बहू से प्रताड़ित होकर उसके ससुर ने 25 अप्रेल को आत्महत्या कर ली थी। मामले में आरोपी बहू को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरसावरकर वार्ड निवासी सक्षम उर्फ सेंकी राय ने इटारसी निवासी श्रृष्टि मालवीय से 15 दिसंबर 2024 को प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही श्रृष्टि अपने ससुर कमलेश राय (60) पर भोपाल में एक मकान व कार दिलाने की मांग कर रही थी। इतना ही नहीं मांग पूरी न करने पर वह अपने मायके चली जाती थी, जहां से फोन पर वह आत्महत्या करने के लिए उकसाती थी। 25 अप्रेल को जब कमलेश राय का परिवार शादी में गया था, तो उन्होंने घर में अकेले होने पर फंदा लगाकर जान दे दी थी और बहू को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने का सुसाइड नोट भी लिखकर गए थे। पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटे सहित अन्य लोगों के बयान के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने पर धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां पर बहू की तरफ से जमानत के लिए अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया गया था। वहीं, मृतक की पत्नी सुनीता राय की तरफ से अधिवक्ता वीरेन्द्र प्रजापति व भूपेन्द्र राय ने जमानत आवेदन पर आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसपर न्यायाधीश ने जमानत आवेदन खारिज कर दिया और आरोपी महिला को जेल भेज दिया।
Published on:
04 Jun 2025 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
