6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाने में शिकायत कर वापस घर पहुंची नाबालिग को मनचलों ने दी गालियां, पिता को पीटा, तो लड़की ने डीजल डालकर लगा ली आग

मालथौन थाना क्षेत्र की एक किशोरी जब मनचलों की शिकायत कर पुलिस थाना से वापस घर पहुंची, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर अपमानित किया। इसके साथ ही नाबालिग के पिता के साथ मारपीट कर दी। अपमान से आहत किशोरी ने खुद के ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। नाबालिग को गंभीर हालत में […]

2 min read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Apr 06, 2026

मालथौन थाना क्षेत्र की एक किशोरी जब मनचलों की शिकायत कर पुलिस थाना से वापस घर पहुंची, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर अपमानित किया। इसके साथ ही नाबालिग के पिता के साथ मारपीट कर दी। अपमान से आहत किशोरी ने खुद के ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। नाबालिग को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे सागर रेफर कर दिया है। सागर के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

किशोरी को बार-बार फोन करके परेशान करता था युवक

आहत नाबालिग के पिता ने बताया कि गांव का ही एक लड़का उसकी 14 वर्षीय बेटी को बार-बार फोन लगाता था। इसकी शिकायत उन्होंने लड़का और उसके परिजनों से की थी। आरोपी फोन लगाने से नहीं मान रहा था। बेटी को परेशान करता था। परेशान होकर वह शनिवार को बेटी को लेकर पुलिस थाना गए थे। पुलिस से उन्होंने आरोपी की शिकायत की थी। जब लौटकर घर आए, तो आरोपी अन्य लड़कों के साथ घर आया और गाली-गलौज की, बेटी को अपमानित किया। आरोपियों ने मुझे और मेरी पत्नी को भी बेरहमी से पीटा। मारपीट की घटना के बाद बेटी ने घर में रखा डीजल अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली। बेटी के चीखने की आवाज सुनकर वह घर के अंदर गए, तो बेटी आग से घिरी हुई थी। उन्होंने कंबल आदि कपड़ों की मदद से बेटी के शरीर में लगी आग बुझाई और एम्बुलेंस को कॉल किया। गंभीर हालत में उसे मालथौन के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गर्दन, सीना और हाथों में जलने से हुए घाव को देखते हुए डॉक्टर ने उसे सागर रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने गांव के दो नामजद आरोपियों व उसके 2 अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है।