2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुलजार हुई कृषि मंडी, 670 ट्रैक्टर-ट्रॉली अनाज पहुंचा

परेशान होते रहे किसान, 1220 किसानों से 32 हजार क्विंटल से अधिक अनाज खरीदा गया

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Mar 25, 2025

sagar

sagar

खुरई रोड स्थित कृषि उपज मंडी सोमवार को रबी सीजन के अनाज से गुलजार हो गई। इस सीजन पहली बार डेढ़ हजार से अधिक किसान 670 ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन शाम तक 100 ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखे अनाज की डाक नहीं हो पाई। डाक के लिए किसान परेशान होते रहे। हालात ये बने कि सुबह 8.30 बजे ही 550 वाहन गेहूं, सोयाबीन व मक्का और 120 वाहन चना-मसूर लेकर मंडी पहुंच गए थे। डाक शुरू होने के बाद डाक की बोली लगाने वाले कर्मचारी का अभाव हो गया।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 1220 किसानों की 23 हजार 805 क्विंटल अनाज की डाक हो पाई, जिसमें सबसे अधिक 561 किसान का 22767 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। 132 किसान ने 1726 क्विंटल चना, 219 किसान से 2606 क्विंटल मसूर, 130 किसान से 3656 क्विंटल सोयाबीन की डाक की गई।

अब 8 दिन के लिए बंद रहेगी मंडी

अब मार्च क्लोजिंग कार्य के लिए 26 मार्च से 2 अप्रेल तक कृषि उपज मंडी में डाक नीलामी कार्य बंद रहेगा। 3 अप्रेल गुरुवार से डाक नीलामी अपने पूर्व निर्धारित समय से होगी। अनाज तिलहन व्यापारी संघ अध्यक्ष महेश साहू ने कहा कि गुरुवार से मंडी में और अधिक किसानों के आने की संभावना है।

प्याज की घोष नीलामी मंडी में कराने की मांग

जिले भर से अब प्याज की आवक भी बढ़ गई है, लेकिन अभी खुरई रोड स्थित कृषि उपज मंडी में प्याज की घोष नीलामी नहीं हो रही है। किसान सब्जी मंडी में उपज बेच रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि कृषि उपज मंडी में प्याज की नीलामी शुरू की जाए ताकि उन्हें प्याज बेचने में परेशानी न हो और अच्छे दामों में प्याज बिक सके। यहां से प्याज दिल्ली और यूपी भेजी जाती है।