3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन दिन बंद रहेगी कृषि मंडी, 1100 ट्रॉली लेकर पहुंचे किसान

षि उपज मंडी में शुक्रवार को सीजन की सबसे अधिक रिकार्ड तोड़ आवक हुई। शनिवार से लगातार तीन दिन मंडी रहने की वजह से अधिक संख्या में किसान पहुंचे। दिनभर में 1100 ट्रॉली से अनाज पहुंचा।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Apr 12, 2025

mandi_9f2bd4

mandi_9f2bd4

सीजन की सबसे अधिक आवक हुई, गेहूं की सबसे ज्यादा 800 ट्रॉली आई

सागर . कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को सीजन की सबसे अधिक रिकार्ड तोड़ आवक हुई। शनिवार से लगातार तीन दिन मंडी रहने की वजह से अधिक संख्या में किसान पहुंचे। दिनभर में 1100 ट्रॉली से अनाज पहुंचा। आलम ये रहा था कि रात 8 बजे तक ट्रॉलियों की डाक हुई। मंडी में कुल 40311 क्विंटल अनाज पहुंचा। सबसे ज्यादा 25573 क्विंटल गेंहू की खरीदी व्यापारियों ने की। अधिक आवक होने की वजह से गेहूं का न्यूनतम भाव 2175 रहा। किसानों को उच्चतम गेंहू का भाव 3655 रुपए मिला। वहीं चना 4680 क्विंटल चने की आवक हुई। चने का न्यूनतम भाव 4400 और उच्चतम भाव 6050 रुपए क्विंटल रहा। मंडी प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 11 अप्रेल को सर्वाधिक आवक हुई। शनिवार को हनुमान जंयती, रविवार और फिर सोमवार को अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। तीन दिन लगातार छुट्टियों की वजह से किसान अनाज लेकर मंडी पहुंचे।