15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर

video सागर में ब्राह्मण समाज के सारे संगठन एक छत के नीचे आए, युवक-युवतियों के विवाह की हुई बातचीत, तय हुए रिश्ते

मप्र सर्व विप्र महासंगठन का मंगलवार को विप्र परिवार परिचय सम्मेलन मकरोनिया स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित किया गया। सम्मेलन के माध्यम से ब्राह्मण समाज के सारे संगठन एक छत के नीचे आए और युवक-युवतियों के विवाह के संबंध में चर्चा हुई।

Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Apr 23, 2025

मप्र सर्व विप्र महासंगठन के परिवार सम्मेलन का हुआ आयोजन

सागर . मप्र सर्व विप्र महासंगठन का मंगलवार को विप्र परिवार परिचय सम्मेलन मकरोनिया स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित किया गया। सम्मेलन के माध्यम से ब्राह्मण समाज के सारे संगठन एक छत के नीचे आए और युवक-युवतियों के विवाह के संबंध में चर्चा हुई। विवाह संबंधी चर्चा में माता-पिता और रिश्तेदारों ने सहभागिता की। सम्मेलन में सागर के साथ भोपाल, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ सहित अन्य जिलों के करीब 2 हजार लोग शामिल हुए। सम्मेलन में कई रिश्तों पर सहमति बनी और 1 रिश्ता तय भी हो गया। सागर के तिवारी व मिश्रा परिवार के बीच रिश्ता तय हुआ।स्वागत भाषण देते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुखदेव मिश्रा ने कहा कि हमारा संगठन की आज पांचवी वर्षगांठ है। हमारा प्रयास रहेगा कि अब गांव-गांव तक पहुंचें। इस अवसर उन्होंने अपने माता-पिता के नाम पर सियाहरि फाउंडेशन के बनाने का संकल्प लिया और इसके माध्यम से निर्धन छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष एक हजार रुपए की सहायता देने का वचन दिया। संगठन के विशिष्ट अतिथि रमेश शर्मा ने कहा कि विप्र समाज को लोगों की मदद करते रहना चाहिए। सर्व विप्र महासंगठन लगातार कार्य कर रहा है। जिसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। संत पुजारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र दीक्षित ने कहा कि ब्राह्मण जाति नहीं बनाता, संस्कार बनाता है। मुख्य अतिथि अभिषेक भार्गव ने कहा कि विप्र होने का सही अर्थ है अपने को पहचानने की कला और दूसरों को समझने का कार्य। समय की मांग है कि हमें भी एकजुट होना चाहिए। डॉ. अनिल तिवारी ने कहा कि डॉ. सुखदेव मिश्रा के नेतृत्व में संगठन एक विशाल परिवार की तरह प्रगति कर रहा है। इसे पोषित करते रहना हम सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए। समाज के आर्थिक रूप से सशक्त व्यक्तियों को सामाजिक कार्यों में भी योगदान देना वर्तमान की आवश्यकता है। समाजसेवी डॉ. जीएस चौबे ने कहा कि हमें तरक्की करना है तो किसी भी काम बड़ा या छोटा नहीं समझना चाहिए। तभी हम स्वयं को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकते हैं।

भगवान परशुराम की प्रतिमा से किया सम्मान

कार्यक्रम में युवा सर्व ब्राह्मण समाज के भरत तिवारी और पप्पू तिवारी ने डॉ.सुखदेव मिश्रा का भगवान परशुराम की प्रतिमा और शॉल प्रदान कर सम्मान किया। आदिगौढ़ ब्राह्मण समाज के मनोज पांडे, सर्व ब्राह्मण समाज के शिवशंकर मिश्रा, मधुर पुरोहित और कान्यकुब्ज ब्राह्मण मंडल के मधुसूदन गुरु ने भी सम्मेलन में पहुंचकर डॉ.मिश्रा का अभिनंदन किया। समाज भवन निर्माण हेतु सहयोग करने वाले सदस्यों एवं सामाजिक कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से विहिप जिलाध्यक्ष अजय दुबे, प्रमोद उपाध्याय, गोलू रिछारिया, एड. राजेश पाण्डेय, प्रमोद शर्मा, पुरषोत्तम मुन्ना चौबे, राजेश पंडित, चंद्रप्रकाश शुक्ला, प्रवीण नायक, डॉ.एसएम सिरोठिया, आरके तिवारी, चैतन्य कौशकिया प्रमुख रहे। संचालन एमडी त्रिपाठी ने किया। मानवेन्द्र मिश्रा ने आभार माना।