
गाने की शूटिंग करते हुए
बीना. कहते है कि प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होती हैं, कुछ इसी धारणा को लेकर युवा बुंदेली भाषा को आगे ले जाने के लिए काम कर रहे हैं, जो बुंदेली भाषा में ही वीडियो शूट कर रहे हैं। एक छोटे से गांव बेथनी का एक युवक बुंदेली भाषा में ही रैप गा रहा है, जिसे देशभर के लोग पसंद कर रहे हैं।
बेथनी गांव निवासी भूपेन्द्र सिंह ठाकुर इस दौर में संगीत की बेहद लोकप्रिय विधा रैपिंग के माध्यम से अलग ही पहचान बनाई है, जो बचपन से ही रैपिंग का जुनून रखते थे। युवक ने स्कूल के दिनों से ही लेखन और रैपिंग का गायन शुरू किया। यह रैप वह बुंदेली भाषा में गाते हैं। रैप की जानकारी न होने के कारण शुरुआत में युवक को गांव एवं परिवार के लोगों का विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन बुंदेली भाषा के प्रति स्नेह ने युवक को अलग ही मुकाम दिलाया।
बुंदेली कलाकार आशीष के साथ भी किया काम
हम है बुंदेली, लंबरदार एवं बारिश जैसे गाने जो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं, जिन्हें लाखों लोगों ने पसंद किया है। अपने गानों में सहज और सरल ढंग से बुंदेली भाषा में रैप के माध्यम से ग्रामीण परिवेश, आमजन की समस्याओं, प्रेम, दर्द, युवाओं की मानसिकता, दोस्ती आदि को प्रदर्शित किया है। भूपेन्द्र ने अपना एक नया गाना भी बुंदेलखंड भाषा में सिंगर कविता शर्मा के साथ शूट किया है, जिसकी शूटिंग भी बीना व आसपास के गांव में की गई है। इस बुंदेली गाने में सिद्धि कदम, रिया सोनकर, साक्षी ठाकुर, भीम ठाकुर, अभिषेक सेन, अनिकेत राय, आदित्य श्रीधर ने अपना अभिनय किया है। निर्देशन कर रहीं शिवा सोनी ने बताया है की टीम बुंदेली प्रेम को बुंदेली भाषा में और मर्यादाओं का ध्यान रखकर बनाते हैं, इसमें हजारों लोगों का प्यार भी मिल रहा है। इसलिए बुंदेली भाषा को देशभर में पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।
Published on:
21 Oct 2024 12:52 pm
