5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशन दुकान से वितरित कर दिया खराब चावल, हितग्राहियों ने की शिकायत

कनिष्ठ खाद्य अधिकारी ने बनाया पंचनामा

less than 1 minute read
Google source verification
ration

Bad rice distributed from ration shop

बीना. गुलौआ राशन दुकान से खराब चावल वितरित होने का मामला सामना आया और लोगों की शिकायत के बाद कनिष्ठ खाद्य अधिकारी विनोद रैकवार द्वारा पंचनामा बनाया गया है ।
कनिष्ठ खाद्य अधिकारी ने बताया कि गुलौआ राशन दुकान से शुक्रवार, शनिवार को जो चावल वितरित किए गए हैं और चावल खराब होने की शिकायत मिलने के बाद दुकान पहुंचकर लीड प्रबंधक और राशन दुकान संचालक के खिलाफ पंचनामा बनाया गया है । दुकान में ६६ बोरियां मिली हैं, जिसमें करीब ३८ बोरियों में खराब चावल है, जिसे वितरित करने से रोक दिया गया है । कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन बनाकर आज एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा । कनिष्ठ खाद्य अधिकारी ने बताया कि चावल खराब होने पर ७ जनवरी को ही चावल वितरित करने से मना किया गया था, लेकिन दुकान संचालक द्वारा चावल वितरित कर दिया गया, जबकि यह चावल वापस करने के लिए कहा था ।