15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंक और ज्वेलरी शॉप से निकलने के पहले हो जाएं सावधान, गिरोह की नजर आप भी हो सकती है

सागर. केंट थाना पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह को दबोचा है जो ऑटो-रिक्शा में बैठे अन्य यात्रिओं का कीमती सामान पलक झपकते ही पार कर लेते थे। यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय हैं, जिसमें से एक को पुलिस ने दबोच लिया है। कई ट्रिक आजमाकर सफाई से बैग की चैन खोल लेते थे […]

2 min read
Google source verification

सागर

image

Murari Soni

Jul 10, 2024

सागर. केंट थाना पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह को दबोचा है जो ऑटो-रिक्शा में बैठे अन्य यात्रिओं का कीमती सामान पलक झपकते ही पार कर लेते थे। यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय हैं, जिसमें से एक को पुलिस ने दबोच लिया है। कई ट्रिक आजमाकर सफाई से बैग की चैन खोल लेते थे और यात्री को पता ही नहीं चलता था।पुलिस ने बताया कि 4 जुलाई को बरारू गांव निवासी फरियादी 50 वर्षीय बबली सोनकर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ऑटो में बैठकर घर आते समय रास्ते में दो अज्ञात महिलाओं ने बैग से करीब साढ़े 3 लाख रुपए के जेवर पार कर दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने चोरी करने वाली अज्ञात महिलाओं का पता लगाने मुखबिर सक्रिय किए। पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस बाछलोन रोड स्थित मरियम चौक के पास पहुंची। जहां एक कार में दो महिला व दो पुरुष मिले। पूछताछ की तो आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में 29 वर्षीय पूजा पति रोहन कुशवाहा, 23 वर्षीय रोहन पुत्र विजयपाल कुशवाहा, 24 वर्षीय बबीता पति धर्मेंद्र कुशवाहा, 21 वर्षीय विकास पुत्र श्रीचंद्र कुशवाहा सभी फरीदाबाद हरियाणा के निवासी हैं।पुलिस ने आरोपी रोहन और पूजा कुशवाहा से 20 ग्राम का एक सोने का हार, 14 ग्राम की सोने की कनचढ़ी झुमकी बरामद की। वहीं आरोपी विकास कुशवाहा और बबीता कुशवाहा से 20 ग्राम सोने का हार बरामद किया। पुलिस ने कुल साढ़े 3 लाख रुपए के जेवर, 5 लाख रुपए नकद और कार जब्त की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।पीडि़ता ने बैंक लॉकर से निकाले थे गहने-बरारू निवासी बबली सोनकर ने बताया कि वारदात के दिन वह अपनी बहू के साथ परकोटा स्थित बैंक के लॉकर से गहने उठाकर ला रही थी तभी राधा तिराहा के पास दो महिलाएं आईं और उनके ऑटो में बैठ गईं। वह ऑटो में स्टेशन का कहकर बैठीं थीं लेकिन बाद में वह बरारू में रिश्तेदारी बताकर ऑटो में साथ चलने लगीं। पटकुई में बहू टेलर की दुकान गई तो दोनों महिलाओं को मौका मिल गया। महिलाओं ने शातिराना तरीके से उनके बैग की चैन खोली और जेवर पार कर दिए। वारदात करने के बाद महिलाएं पटकुई में ही उतर गईं। कुछ देर बाद जब तक चोरी की भनक लगी तब तक आरोपी महिलाएं भाग गईं थीं।सराफा बाजार, बैंकों में आने-जाने वालों पर गिरोह की नजर-सराफा बाजार सहित बैंकों और गोल्ड लोन उपलब्ध कराने वाली बैंकों में आने जाने वाले हर व्यक्ति पर इस तरह के गिरोह नजरें गढ़ाए रहते हैं। सराफा बाजार में ऑटो-रिक्शा में होनी वाली इस तरह की वारदातें आए दिन होती हैं। छोटी अधिकांश वारदातों में पीडि़त शिकायत भी नहीं करते। गिरोह के सदस्य मौके की तलाश में रहते हैं। एक व्यक्ति या महिला एक तरफ से धक्का देता है तो दूसरा बैग की चैन खोल लेता है। जैसी कई ट्रिक गिरोह इस्तेमाल करते हैं।

टीम में ये रहे शामिल-

टीम में थाना प्रभारी मनीष सिंघल, प्रधान आरक्षक विक्रम, मणिशंकर, नीरज, हरिराम, आरक्षक आशीष यादव, सौरभ गुप्ता, निशांत रावत, महिला आरक्षक अंजूलता, खेमा, अभिलाषा, महिला सैनिक शारदा, प्रभा, देविका को शामिल किया गया।