
भवन बनाने चिंहित जमीन, जहां से निकली हाइटेंशन लाइन। फोटो-पत्रिका
बीना. जनपद पंचायत का नया भवन बनाने करीब पांच करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है और इसके लिए लंबे समय से जमीन की तलाश की जा रही थी। भवन बनाने के लिए सांदीपनि स्कूल के बाजू से दो एकड़ जमीन चिंहित कर आरईएस द्वारा भवन निर्माण किया जाना है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं।
जिस जगह भवन का निर्माण होना है वह शहर से करीब तीन किमी दूर ग्राम हिरनछिपा में स्थित है और यहां तक के लिए अभी पहुंच मार्ग भी अच्छा नहीं है। साथ ही बारिश में नाला उफान पर होने से रास्ता भी बंद हो जाता है। बारिश में मौसम में यहां परेशानी होगी। इसके साथ ही भवन ऐसी जगह बन रहा है कि यदि किसी हितग्राही को वहां तक पहुंचना है, तो उसके लिए पहले उसकी जानकारी लेने मशक्कत करनी होगी तब पहुंच पाएंगे। क्योंकि मुख्य मार्ग से यह अंदर है। साथ ही इसी जगह से 132 केवी टॉवर लाइन निकली हुई है, जिससे हमेशा खतरा रहेगा। तहसील से जनपद पंचायत भवन की दूरी करीब चार किमी हो जाएगी। साथ ही यह गोचर भूमि बताई जा रही है।
पुराने भवन वाली जगह पर हो सकता था निर्माण
वर्तमान में जनपद पंचायत का पुराना भवन पीजी कॉलेज के पास संचालित हो रहा है और यहां एक एकड़ से ज्यादा जमीन है। यदि पुराने भवन की जगह ही नया भवन तैयार कर दिया जाए, तो यहां आने वाले हितग्राहियों को परेशानी नहीं होगी।
एक परिसर में नहीं हो पा रहे सभी कार्यालय
शहर में खुले कार्यालय एक परिसर में करने के प्रयास अधिकारी नहीं कर रहे हैं। वर्तमान में तहसील, जनपद, कृषि विभाग सहित अन्य सभी कार्यालय अलग-अलग जगहों पर हैं, जिससे लोगों को भटकना पड़ता है।
ऐसी जमीन तलाशे जो सुविधाजनक हो
जनपद अध्यक्ष ऊषा राय ने बताया कि वह इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर ऐसी जगह तलाशने के लिए कहा जाएगा, जहां तक पहुंचने में लोगों असुविधा न हो।
जमीन हो चुकी है आवंटित
जनपद पंचायत भवन के लिए करीब दो एकड़ जमीन आवंटित हुई है और भवन निर्माण का कार्य आरईएस द्वारा किया जाना है।
प्रदीप पाल, सीईओ, जनपद पंचायत, बीना
Published on:
15 Jun 2026 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
